शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा प्रेमी, VIDEO में देखें फिर आगे क्या हुआ
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को पेड़ से बांधकर उस पर कहर बरपाया जा रहा है। युवक पर आरोप है कि वह अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा था, जहां महिला के पति को भनक लगने पर युवक को पकड़ लिया गया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई।
Recommended Video

घटना भिंड जिले के गोरमी थाना इलाके गांव सिलौली की शनिवार शाम की बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी युवक व महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोरमी थाना प्रभारी विनोद विनायक करकरे के अनुसार जितेंद्र उर्फ जीतू गुर्जर पुत्र राधेश्याम सिंह गुर्जर निवासी आनंदपुरा पावई अपने ही गांव की महिला से ग्राम सिलौली गोरमी स्थित उसकी ससुराल में मिलने गया था। वह मुलाकात कर लौटने से पूर्व ही महिला का पति प्रहलाद सिंह कुशवाह वहां पहुंच गया और उसे पत्नी के साथ अवैध संबंध के संदेह में युवक को पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांधकर ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी मारपीट की गई।
इतना ही नहीं प्रहलाद सिंह ने अपनी पत्नी को घर से बाहर लाकर उसे घसीट घसीटकर पीटा। पुलिस ने जहां सामूहिक रूप से मारपीट का शिकार हुए जितेंद्र उर्फ जीतू गुर्जर के खिलाफ घर में घुसने व मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है वहीं महिला के पति प्रहलाद सिंह कुशवाह, राधेश्याम सिंह व एक अज्ञात निवासी सिलौली पर भी घेरकर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications