शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी से 50 हजार रुपए मांगे तो बाइक पर बैठाकर ले गया, शराब पिलाई और फिर...
Anuppur news, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर के चचाई थाना पुलिस ने 30 मार्च को हुई महिला की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरहा टोला के रहने वाले जगदीश सिंह गौड़ ने महिला की हत्या की थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी जगदीश गौड़ का महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच पिछले एक साल से संबंध थे। महिला जगदीश सिंह गौड़ को ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये की मांग कर रही थी। जिसके बाद जगदीश ने उससे अपना पीछा छुड़ाने के लिए उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी, उसके बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश की।
कॉल डिटेल से खुला राज
चचाई थाना प्रभारी अरविंद साहू के अनुसार 30 मार्च को पुलिस को 25 साल की एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई। पुलिस मृतका के मोबाइल फोन के डिटेल के आधार पर आरोपी जगदीश सिंह गौड़ तक पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने जगदीश गौड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस जांच में पता चला कि मृतका मोबाइल भी रखती थी, मगर उसकी हत्या के बाद से मोबाइल बंद आ रहा है। इस पर पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो अंतिम बाद प्रेमी से बात किए जाने का पता चला। प्रेमी के पकड़े जाने के बाद तक मोबाइल उसी के पास था, मगर वह पुलिस थाने पहुंचा तब शौच के बहाने गया और सेफ्टीटैंक में मोबाइल डाल दिया।
बेरहमी से दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसान प्रेमिका के रुपए मांगे जाने पर प्रेमी ने उसे 29 मार्च को बुढार में रुपए देने की बात कही। इस पर वह उसे मोबाइल साइकिल पर बैठाकर वहां ले गया। दोनों ने शराब पी और फिर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। बाद में उसने चाकू से 20 से 25 वार कर उसकी हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications