Loksabha Election: इंदौर से कौन होगा BJP प्रत्याशी?, रायशुमारी में आए चौंकाने वाले नाम

Loksabha Election को लेकर BJP ने तैयारियां तेज कर दी हैं, जहां अब संगठन प्रत्याशियों का चयन करने के लिए रायशुमारी का सहारा लेता नजर आ रहा है। सियासत के गढ़ इंदौर में संगठन की ओर से प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी की गई, जहां रायशुमारी के लिए पात्र पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी राय संगठन के समक्ष रखी है।

इंदौर स्थित BJP के संभागीय कार्यालय पर सोमवार की देर शाम प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें रायशुमारी के लिए पात्र संगठन पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी राय रखी। इस दौरान रायशुमारी में तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। रायशुमारी में हर एक विधानसभा से तीन नामों के पैनल को लिफाफे में बंद कर शीर्ष नेतृत्व तक भेजा जाएगा, फिर इन्हीं तीन नामों में से संगठन किसी एक के नाम पर मुहर लगाएगा.

Indore

रायशुमार में इन्होंने राय दी

आगामी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी चयन के लिए इंदौर भाजपा कार्यालय पर रायशुमारी की बैठक संपन्न हुई, बैठक में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नागदा विधायक डॉ. तेजबहादुर जी (संभाग सह प्रभारी), बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, मंदसौर पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया, सांसद शंकर लालवानी, जनप्रतिनिधिगण, नगर पदाधिकारी एवं समस्त अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रायशुमारी को लेकर संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि, चुनाव से पहले यह एक प्रकिया है, जो पूरी की गई है।

इनके नाम लिफाफे में बंद

इंदौर स्थित BJP कार्यालय पर हुई रायशुमारी बैठक में नेताओं ने अपनी-अपनी ओर से अलग-अलग नाम के पैनल दिए हैं। सियासी सूत्र बताते हैं कि, इंदौर में BJP की ओर से चुनाव मैदान में उतरने के लिए शंकर लालवानी, डॉ. निशांत खरे, आकाश विजयवर्गीय, जीतू जिराती, मालिनी गौड़, उषा ठाकुर, सावन सोनकर और गौरव रणदिवे के नाम सामने आए हैं। इतना ही नहीं संगठन इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए जयपाल सिंह चावड़ा, सुदर्शन गुप्ता और दीपक जैन टीनू के नाम पर भी मंथन कर सकता है।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: इंतजार खत्म, इस दिन आएगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची, ये टिकट पक्के

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+