Loksabha Election: क्या निरस्त हो गया PM MODI का झाबुआ दौरा?, सामने आई वायरल मैसेज की सच्चाई
MP में BJP लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का आगाज करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। 11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ से लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे, जहां वे झाबुआ में जनजाति सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे।
इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झाबुआ दौरे को लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहों के सोशल मीडिया पर वायरल होने का सिलसिला जारी है, जिन पर लगाम लगाते हुए BJP के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया की, 11 फरवरी को प्रधानमंत्री का झाबुआ दौरा यथावत है। साथ ही उन्होंने इस संबंध में चल रही अफवाहों को झूठा और तथ्यहीन बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात
BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि, 11 तारीख को प्रधानमंत्री झाबुआ दौरे पर पधार रहे हैं, एक बड़ी जनजातीय रैली में प्रधानमंत्री सम्मिलित होंगे। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश झाबुआ से लेकर के उस क्षेत्र की हमारे सभी कार्यकर्ता व्यापक तैयारी में जुटे हुए हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि, प्रधानमंत्री के जोरदार स्वागत के साथ ऐतिहासिक रैली, और लोकसभा के चुनाव का आगाज प्रधानमंत्री 11 तारीख को झाबुआ से करेंगे।
चुनाव के लिए BJP तैयार
लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने वोट प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा है, साथ ही एमपी में आदिवासी वोट बैंक भी सत्ता निर्धारण में अहम भूमिका निभाता है। इसी के चलते बीजेपी ने चुनावी अभियान की शुरूआत झाबुआ से करने का फैसला किया है, जहां आगामी 11 फरवरी को पीएम मोदी झाबुआ आकर जनजातिय सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
आदिवासी वोट बैंक पर नजर
लोकसभा चुनाव नजदिक हैं, जहां लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. अबकी बार बीजेपी की नजर आदिवासी वोट बैंक पर है, इसी के चलते पीएम नरेंद्र मोदी मिशन एमपी का आगाज, आदिवासी बाहुल्य जिले झाबुआ से कर रहे हैं। यहां पीएम मोदी आगामी 11 फरवरी को जनजातिय सम्मेलन में शामिल होंगे, और आदिवासी समुदाय को संबोधित करेंगे। झाबुआ जिला रतलाम लोकसभा सीट का हिस्सा है, जहां बड़ी संख्या में आदिवासी समाजजन निवासरत हैं।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: झाबुआ से 'मिशन MP' का आगाज करेंगे PM MODI, आदिवासियों का दिल जीतेगी BJP












Click it and Unblock the Notifications