Loksabha Election 2024 में कितना खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी, जानिए
Loksabha Election के लिए चुनाव आयोग की ओर से तारीख का ऐलान कर दिया गया है, जहां अब तारीख का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों के साथ-साथ प्रत्याशी चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। वहीं चुनाव में प्रत्याशी कितना खर्च कर सकेंगे, इसे लेकर भी जानकारी सामने आ चुकी है।
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में निर्वाचन कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रशिक्षण में इस बात की जानकारी भी गठित दल को दी गई है कि, लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी कितना खर्च कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण में गठित दल को जो जानकारी दी गई है, उसमें लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी की खर्च सीमा 95 लाख रुपए की बताई गई है। वहीं अब प्रदेश में चुनावी तैयारी शुरू हो गई है.

व्यय लेखा दलों का प्रशिक्षण संपन्न
लोकसभा निर्वाचन के दौरान प्रत्याशी अधिकतम 95 लाख रूपये खर्च कर सकेंगे। अधिकतम सीमा के अंतर्गत खर्च की निगरानी के लिये इंदौर जिले में अनेक दलों का गठन किया गया है। दलों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राजेन्द्र नगर स्थित लता मंगेशकर सभागृह में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक द्वारा विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि, लोकसभा निर्वाचन 2024 स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने तथा व्यय लेखा संबंधी कार्यों के सुचारू सम्पादन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह द्वारा व्यय लेखा अधिकारी, सहायक व्यय प्रेक्षक, निर्वाचन व्यय लेखा दल, SST, FST, VST, VVT के दलों गठन किया गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में इन दलों के सदस्यों को विस्तार से उनके अधिकार, कर्तव्य एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। लेखा संधारण के तौर तरीके बताये गये। खर्च के आकलन की प्रक्रिया भी समझाई गई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी गई।
ये भी पढ़े- 'BJP में होगा बड़ा विस्फोट', दिग्विजय सिंह ने आखिर क्यों कही ये बात









Click it and Unblock the Notifications