'BJP में होगा बड़ा विस्फोट', दिग्विजय सिंह ने आखिर क्यों कही ये बात
Loksabha Election से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता बीजेपी का दामन थामते नजर आ रहे हैं। वहीं सियासत के गढ़ इंदौर आए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कोड ऑफ कंडक्ट लागू होते ही बीजेपी में विस्फोट होने की बात कही है।
इंदौर आए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अलग-अलग मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की, जहां उन्होंने दलबदल की राजनीति पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी है। इसी के साथ दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कोड ऑफ कंडक्ट लागू होते ही बीजेपी में विस्फोट होने की बात कही है. साथ ही उन्होंने कहा कि, फूल छाप कांग्रेसी और कायर जा रहे हैं, बहादुर लोग डटे हुए हैं।

दिग्विजय सिंह ने कही ये बात
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि, कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने दिजिए आज से, भाजपा में एक विस्फोट होगा, आप देख लिजिएगा, डरे हुए थे, अब कोड ऑफ कंडक्ट के बाद उनका डर दूर होगा, और खुलकर सामने आएंगे। इसी के साथ कांग्रेस नेताओं के दलबदल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि, पतझड़ नहीं है, ये वो लोग हैं, जो कांग्रेस को खराब करने में लगे हुए थे. फूल छाप कांग्रेसी और कायर जा रहे हैं, बहादुर लोग डटे हुए हैं.
लोकसभा चुनाव की तैयारी
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी गांधी भवन में आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा की अध्यक्षता में लोकसभा में चुनाव की तैयारी व प्रत्याशी चयन को लेकर अनौपचारिक चर्चा की चर्चा में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय कपूर, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा, इंदौर शहर कांग्रेस के प्रभारी रवि जोशी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा एवं प्रभारी रवि जोशी और सह प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Chunav: तीसरे चरण में MP की इन लोकसभा सीटों पर होगा मतदान, जानिए पूरा चुनाव कार्यक्रम












Click it and Unblock the Notifications