MP News: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले ताजा सर्वे ने कांग्रेस की नींद उड़ाई, अब जीतू पटवारी क्या करेंगे

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में करारी हार के बाद कांग्रेस को आप लोकसभा चुनाव की चिंता सताने लगी है। इस बीच टाइम्स नाउ ईटीजी के सर्वे ने कांग्रेस सहित विपक्ष की नींद उड़ा दी है। दरअसल, सर्वे में कांग्रेस को बहुत कमजोर स्थिति में बताया जा रहा है। जहां सीटों के साथ कांग्रेस को वोट प्रतिशत में भी नुकसान होता दिखाई दे रहा है।

सर्वे के अनुसार अगर मध्य प्रदेश में आज सर्वे के अनुसार अगर मध्य प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी को मध्य प्रदेश में 28 से 29 सिम मिल सकती है वहीं इंडिया गठबंधन के खाते में 0 से एक सीट जा सकती है। यानी इस बार छिंदवाड़ा सीट भी खतरे में बताई जा रही है।

Lok Sabha elections 2024 in MP, latest ETG survey gave Congress sleep, what will Jitu Patwari do now?

टाइम्स नाउ ईटीजीका का सर्वे भाजपा के लिए खुशखबरी लेकर आया है। अगर सर्वे के आंकड़े सही रहे तो भाजपा मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप कर सकती है। यानी 29 की 29 लोकसभा सीटें बीजेपी जीत सकती है। जबकि बोर्ड प्रतिशत की बात करें तो सर्वे के अनुसार भाजपा को 58% वोट मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस के खाते में 37 फीसदी वोट शेयर जा सकता है। अन्य के खाते में 4 से 5% वोट जाने की उम्मीद है।

हालांकि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भी कई सर्वे सामने आए थे लेकिन ज्यादातर सर्वे फेल साबित हुए। इसके पीछे बड़ी वजह यह भी है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ज्यादा सिम मिली थी और उसने अन्य के सहयोग से सरकार भी बना ली थी। उस समय ये माना जा रहा था कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बड़ी जीत मिल सकती है, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की। इसलिए कांग्रेस को भी यही लग रहा है कि विधानसभा चुनाव में हारने के बावजूद भी उन्हें लोकसभा में अच्छी सफलता मिल सकती है।

अब जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद क्या कर सकते हैं

बता दे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी हाईकमान ने प्रदेश में बड़ा बदलाव करते हुए युवा चेहरे जीतू पटवारी को प्रदेश की कमान सौंपी है। और उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष पद प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालते ही जीतू पटवारी ने साफ कर दिया कि उनका अगला टारगेट लोकसभा चुनाव है। जिसमें उन्हें बड़ी जीत हासिल करनी है।

जीतू पटवारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि प्रदेश दो पटरियों पर चलता है एक सत्ता की जो प्रदेश की सेवा करें और दूसरी विपक्ष, जो जनता की आवाज को उठाने का काम करती है, जो वचन पत्र भाजपा ने उसको पूरा कराने की जिम्मेदारी होती है। अब हमारे हाथों में भाजपा का वचन पत्र होना चाहिए।

पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 18 सालों में प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। जितना तगड़ा झटका लगता है, उतनी बड़ी सफलता मिलती है। लोकतंत्र में जीत और हार होती है। भाजपा नफरतों से भर गई है। हम सभी लोग इनकी नफरत और घृणा की राजनीति को पूरी ताकत से जबाव देंगे। पटवारी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दी, लेकिन लोकसभा चुनाव में जनता का मन बदल गया और उन्होंने पीएम मोदी पर भरोसा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+