Opinion Poll: अगर आज हुए लोकसभा चुनाव तो MP में किस पार्टी को कितनी सीटें? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे
MP Opinion Poll 2024: लोकसभा चुनावों में इस बार मध्य प्रदेश में किसका जादू चलेगा। एमपी में कांग्रेस और सपा ने गठबंधन किया है। इस बीच लोकसभा चुनाव को लेकर जी न्यूज और MATRIZE का ओपिनियन पोल सामने आया है।
मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। 2019 के चुनाव में बीजेपी के खाते में 28 सीटें आई थीं। जबकि कांग्रेस को केवल एक सीट छिंदवाड़ा पर जीत मिली थी। ताजा ओपिनियन पोल अनुसार, इस बार फिर से मध्य प्रदेश में लाेकसभा चुनाव 2019 की तरह परिणाम आने की संभावना है।

इस बार खास बात ये है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में खराब हुए गठबंधन से आगे बढ़ते हुए मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी को एक सीट देने का फैसला किया है। बाकी 28 सीटों पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में सीधी टक्कर होगी।
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी- कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लोकसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियां जीत के दावे कर रही हैं। इस बीच मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर ताजा सर्वे सामने आया है। इस सर्वे से कांग्रेस की टेंशन बढ़ सकती है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को फायदा होता दिखाया गया है।
लोकसभा चुनाव से पहले जी न्यूज और MATRIZE का ओपिनियन पोल सामने आया है। इस पोल में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने का दावा किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन होने के बावजूद कांग्रेस को कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। 28 सीटें बीजेपी के पक्ष में वहीं, केवल 1 सीट कांग्रेस जीतती हुई दिखाई दे रही है।
मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट अखिलेश यादव की पार्टी को दी है। हालांकि ये सीट काफी कठिन मानी जाती है। यहां से वर्तमान में मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सांसद हैं।
बीजेपी खजुराहो लोकसभा सीट पर कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहेगी। वहीं ताजा ओपिनियन पोल के अनुसार, मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मध्य प्रदेश मोदी का मैजिक चल सकता है।
वही वोट शेयर की बात करें तो भाजपा का वोट शेयर 60 फ़ीसदी से ज्यादा हो सकता है।ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा को 62 फ़ीसदी वोट मिल सकता है। जबकि कांग्रेस को केवल 32 फ़ीसदी शेयर मिलने का अनुमान है। वही 6 फ़ीसदी वोट शेयर अन्य खाते में जा सकता है।
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी का प्रदेश नेतृत्व भी बदल दिया है। कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। हालांकि वह खुद इंदौर की राऊ सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे।












Click it and Unblock the Notifications