MP Lok Sabha Chunav Result VIP Seats: छिंदवाड़ा, गुना, राजगढ़, समेत VIP सीटों पर आया पहला रूझान

Madhya Pradesh Chunav Result VIP Seats: आज देश की 543 सीटों समेत मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। EVM में बंद प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले में कुछ ही घंटे बाकी हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश की वो VIP सीट जहां बीजेपी के कद्दावरों की साख दांव पर हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजें आज 4 जून को घोषित हो जाएंगे। इस बार प्रदेश में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बावजूद बीजेपीे के लिए लोकसभा चुनाव में राह आसान नहीं दिख रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर कांटे की टक्कर है। वहीं, मध्य प्रदेश से पहला रुझान भी सामने आ गया है।

ok sabha election VIP Seats Result

भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया मतपत्रों की गिनती में आगे चल रहे थे और कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह यादव पीछे चल रहे थे। अब पांच राउंड की गिनती के बाद सिंधिया करीब 87 हजार वोटों से आगे हो गए हैं।

खजुराहो लोकसभा सीट लगातार सुर्खियों में है। बीजेपी के वीडी शर्मा की साख खजुराहो से दांव पर है‌‌। पोस्टल वैलेट्स की गिनती शुरू हो गई है और शुरुआती रुझान आने लगे हैं। गुना लोकसभा से डाक मत पत्रों में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे चल रहे हैं।

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के पोस्टल बैलेट की गिनती में नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं। तो वहीं विवेक बंटी साहू आगे चल रहे हैं।

राजगढ़ लोकसभा सीट में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार रोड़मल नागर को अब तक 43108 मिले हैं। तो वहीं पूर्व सीएम कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह केवल 34358 वोट मिले है। इस समय 8750 वोटो से भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है।

रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह जी चौहान रतलाम और ग्रामीण और आलीराजपुर विधानसभा से 14 हजार से अधिक मतों से आगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+