Lok Sabha Election: मतगणना की तैयारी पूरी, कहां कैसी रहेगी व्यवस्था, जानिए
उज्जैन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में बताया गया कि, आयोग के निर्देशानुसार मतगणना 4 जून को प्रात: 8 बजे से शुरू होगी। उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र की मतगणना 152 चक्रों में होगी।
ईवीएम की गणना हेतु विधानसभावार प्रत्येक कक्ष में 14-14 टेबलें लगाई जायेगी। प्रत्येक टेबल पर प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा प्रति विधानसभावार गणना अभिकर्ता उपस्थित रह सकेंगे। गणना कक्ष में एक-एक एआरओ के साथ प्रत्येक अभ्यर्थी के एक-एक गणना अभिकर्ता रहेंगे।

बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं कि गणना अभिकर्ता निर्धारित समय के पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को गणना अभिकर्ता नियुक्त नहीं किया जा सकेगा।
बैठक के प्रारम्भ में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे ने पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना इन्दौर रोड स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय और आलोट विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में होगी। स्ट्रांग रूम मंगलवार 4 जून को प्रात: 7 बजे अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधियों के समक्ष खोले जायेंगे। तत्पश्चात मतगणना के बाद सीलिंग की कार्यवाही के उपरांत स्ट्रांग रूम अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सील किये जायेंगे।
बैठक में बताया गया कि, शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक एफ-10 में नागदा-खाचरौद, एनजी-01 में महिदपुर की, एनजी-04 में तराना, एफ-18 में घट्टिया, एनएफ-04 में उज्जैन उत्तर, एफ-06 में उज्जैन दक्षिण तथा बड़नगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कक्ष क्रमांक ईएलएक्स-08 में सम्पन्न होगी। इसी तरह आलोट विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के कक्ष क्रमांक-07 में की जायेगी।
ये भी पढ़े- Indore News: स्वच्छता संदेश लेकर साइकिल से भारत भ्रमण कर रहे युवा, इंदौर में कुछ ऐसा देख चौंके












Click it and Unblock the Notifications