Lok Sabha Election: क्या तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार?, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया बड़ा दावा
Lok Sabha Election की हलचल के बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर दौरे पर आए, जहां इंदौर से लौटते वक्त मीडिया से बातचीत करते हुए सिंधिया ने आखिरी चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं को खास संदेश दिया है। साथ ही सिंधिया ने तीसरी बार मोदी सरकार बनने का दावा ठोंका है।
इंदौर से लौटते वक्त मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, आखिरी चरण के मतदान में सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें, 4 तारीख को नतीजे आने के साथ ही भारत का परचम विश्व पटल पर लहराएगा। साथ ही सिंधिया ने तीसरी बार मोदी सरकार बनने का दावा ठोंका है।

केंद्रीय मंत्री और BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की, अंतिम चरण कल है, हमारी यही आशा है कि, देश का एक-एक नागरिक इस अंतिम चरण में अपना मत अधिकार जो प्रजातंत्र में सबसे बड़ा अधिकार दिया जाता है, देश के भविष्य का निर्माण करने के लिए अपना मताधिकार का पूर्ण प्रयोग करे। अच्छा मतदान हो, और उसके बाद आगामी 4 तारीख को जब नतीजे आएंगे, तो भारत का परचम विश्व पटल पर लहराएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी में जो प्रधानमंत्री ने सदैव कहा है, भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में 2027 तक उभारने का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता के रूप में आगे बढ़ेंगे।
इंदौर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन और आगर के लिए रवाना हुए, जहां एयरपोर्ट पर सिंधिया का बीजेपी नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सिंधिया के साथ कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, गौतम टेटवाल समेत तमाम नेता नजर आ रहे थे। वहीं सिंधिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए तमाम सवालों के जवाब दिए, जिसमें सिंधिया ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि, सभी दल को संपूर्ण हक है सपने देखने का, इस बार एक नया कीर्तिमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी और एनडीए गठबंधन दोनों एक साथ मिलकर रचेंगे। इसी के साथ सिंधिया ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी है।
ये भी पढ़े- 'सभी को सपने देखने का हक है', ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसके लिए कही ये बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications