MP सीएम मोहन यादव ने बुजुर्गों के भरे 'आयुष्मान कार्ड' के फार्म, इस अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

MP News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हाल में अपना घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें 70+ से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान लाभ दिलाने का वादा किया था। इस योजना की शुरुआत रविवार 28 अप्रैल को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल से कर दी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव इस बात की जानकारी खुद अपने ऑफिशियल 'X' से दी। सीएम यादव ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा,'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वर्ष से अधिक के हर बुजुर्ग को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के संकल्प को सिद्ध करने में मध्यप्रदेश भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।'

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने आगे लिखा कि आज भोपाल में 70+वर्ष बुजुर्गों के आयुष्मान लाभ विस्तार अभियान में 'आयुष्मान कार्ड' फार्म भरवाए तथा अधिक से अधिक नागरिकों से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया। बता दें कि सीएम यादव आज भोपाल के शास्त्री नगर हितग्राहियों के घर पहुंचे और आयुष्मान योजना के संकल्प पत्र भरवाया।

बुजुर्ग हितग्राहियों फार्म भरवाने के बाद सीएम यादव ने कहा कि 70 साल से ज्यादा नागरिक वे चाहे किसी भी जाति के हों, किसी भी वर्ग से हों। उन्होंने कहा कि सभी बुजुर्गों को इस योजना का लाभ मिलेगा। मोदी जी ने जो गारंटी दी है, उसके तहत आज से फॉर्म भरवाने की शुरुआत हो रही है। इस योजना का लाभ लाखों बुजुर्गों को मिलेगा।

कहा कि हम बुजुर्गों के यह फॉर्म भरवाकर मोदी जी की गारंटी का हिस्सा बनेंगे। हमारी सरकार ने इसमें एयर एंबुलेंस की भी सुविधा दी है। बीमारी में मदद देना राम बाण है। दुनियां में ऐसा कोई देश नहीं हुआ जिसने यह सुविधा दी है। सीएम ने चुनाव के अगले 2 चरणों में 29 पार के संकल्प को पूरा करने की अपील की।

सीएम ने सभी से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश डबल इंजन की सरकार में तेजी से बढ़ेगा। आपको बता दें कि सीएम यादव ने भोपाल के शास्त्री नगर में 80 वर्षीय भंवरलाल पुरोहित, 74 वर्षीय भवरीबाई पुरोहित, 82 वर्षीय पंकजा पी नायर और 82 वर्षीय मालती गुप्ता के निवास पहुंचकर आयुष्मान लाभ विस्तार अभियान के तहत फार्म भरवाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+