Loksabha Election: MP की 18 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी तय, कहां से किसे मिलेगा टिकट, जानिए
Loksabha Election: कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी की जा रही है, जहां कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की बची हुई 18 सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं। मंगलवार को राजधानी भोपाल में CEC की बैठक के बाद पार्टी मध्य प्रदेश की शेष बची हुई 18 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची जल्द घोषित कर दी जाएगी, जिसमें मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने कुछ सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, लेकिन अभी भी कांग्रेस 18 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है, जहां अब जल्द कांग्रेस 18 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की जिन 18 सीटों पर कांग्रेस को प्रत्याशी घोषित करने हैं, वहां से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने दिग्गज नेताओं से संपर्क किया है, लेकिन दिग्गज नेता चुनाव लड़ने पर राजी नहीं हो रहे। यही कारण है कि, अब कांग्रेस इन 18 सीटों से युवा और महिलाओं को मौका देने की तैयारी में है। इतना ही नहीं, इनमें से कुछ सीटों पर चौंकाने वाले नाम का ऐलान भी कांग्रेस कर सकती है। साथ ही कुछ सीटों पर पहली बार चुनाव लड़ रहे चेहरों को मैदान में उतर जा सकता है।
अब से कुछ दिनों पहले राजधानी भोपाल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पत्रकारों से अलग-अलग विषयों को लेकर बात की थी, जहां उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी थी। इस दौरान जब पत्रकारों की तरफ से MP की बची हुई 18 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम के एलान को लेकर सवाल पूछा गया था, तो इसका जवाब देते हुए पटवारी ने कहा था कि, 18 तारीख को सभी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो जाएगा, लेकिन अब तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं हो सका है। वहीं अब संभावना जताई जा रही है कि, दिल्ली में होने वाली CEC की बैठक के बाद मंगलवार की देर शाम तक कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देगी।
ये भी पढ़े- Indore News: 'अपना टाइम आएगा', प्रत्याशी तय करने बैठे कांग्रेसियों ने एक सुर में कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications