Indore News: 'अपना टाइम आएगा', प्रत्याशी तय करने बैठे कांग्रेसियों ने एक सुर में कही ये बात
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी गांधी भवन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा की अध्यक्षता में लोकसभा में चुनाव की तैयारी व प्रत्याशी चयन को लेकर अनौपचारिक चर्चा की, चर्चा में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय कपूर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा शोभा ओझा, इंदौर शहर कांग्रेस के प्रभारी रवि जोशी, इंदौर शहर कांग्रेस के सह प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव, पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा शोभा ओझा एवं प्रभारी रवि जोशी और सह प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव संजय कपूर ने कहा कि, रात के बाद दिन आता है। कांग्रेस का भी पुनः समय आएगा, और हम कार्यकर्ताओं को के परिश्रम के बल पर पुनः जनता का आशीर्वाद अर्जित करेंगे और कांग्रेस की पुनः सरकार बनेगी। महिलाओं, युवाओं, किसानों व वंचित वर्ग को पुनः मान सम्मान प्राप्त होगा और उनकी समस्याओं का निराकरण होगा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने नेताओं को आश्वस्त किया कि, इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी, प्रदेश व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विश्वास पर खरा उतरेगी इंदौर का कार्यकर्ता संघर्ष से ना डरा है ना कभी डरेगा हम अपना खून पसीना बहाने से पीछे नहीं हटेंगे।
चर्चा के अंत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चर्चा का समन्वय शहर कांग्रेस संगठन मंत्री महेंद्र सिंह रघुवंशी ने किया। बैठक में प्रमोद टंडन, राजेश चौकसे, अरविंद बागड़ी, अंकित खड़ायता, पिंटू जोशी, राजू भदोरिया, मुकेश यादव,सच सलूजा, सौरभ पटेल, राकेश सिलावट, रमीज खान, दिनेश चौहान,प्रवेश यादव, दिलीप गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
ये भी पढ़े- 'BJP में होगा बड़ा विस्फोट', दिग्विजय सिंह ने आखिर क्यों कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications