Lok Sabha Chunav: पहले चरण में MP की इन लोकसभा सीटों पर होगा मतदान, जानिए चुनाव कार्यक्रम
Lok Sabha Election Dates Voting Schedule: लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग में तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग की ओर से ली गई प्रेस वार्ता में देशभर के साथ मध्यप्रदेश की लोकसभा सीटों के लिए चुनाव तारीख का ऐलान किया गया है, जहां अलग-अलग चरण के हिसाब से तारीख तय की गई है।
मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव होंगे, जहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को मतदान होगा, जबकी 4 जून को मतगणना होगी। पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। जबकी 4 जून को मतगणना होगी।

पहले चरण के लिए 20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा, जहां इसके बाद प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। प्रत्याशी 27 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 28 मार्च को नामांकन फार्म की जांच होगी। 30 मार्च नाम वापसी की आखिरी तारीख रहेगी, तो वहीं 19 अप्रैल को मतदान होंगे। वहीं इसके बाद 4 जून को देशभर के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी मतगणना होगी।
लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है, जहां निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान से लेकर मतगणना तक तैयारी का सिलसिला जारी है। इस बीच अब निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है, जहां इसके बाद अब सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियां तेज करेंगे, तो वहीं प्रत्याशी भी चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे। संभवत: राजनीतिक दलों की ओर से भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किए जाने का सिलसिला जारी है, जहां अब देशभर में चुनाव की तैयारी रफ्तार पकड़ेगी। देशभर में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद से आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है.
ये भी पढ़े- Lok Sabha Chunav: तीसरे चरण में MP की इन लोकसभा सीटों पर होगा मतदान, जानिए पूरा चुनाव कार्यक्रम












Click it and Unblock the Notifications