MP News: शराब दुकानों के लिए इस दिन खुलेंगे टेंडर, कैसे करें आवेदन, जानिए

मध्यप्रदेश के इंदौर में वर्ष 2025-26 हेतु घोषित आबकारी नीति के अनुसार इंदौर जिले में वर्तमान में संचालित 173 मदिरा दुकानों के 64 समूहों का निष्पादन प्रथमतः वर्तमान लायसेंसियों से वर्ष 2024-25 के प्रचलित मूल्य में 20 प्रतिशत वृद्धि कर आवेदन आमंत्रित कर किया जायेगा।

जिन समूहों पर नवीनीकरण आवेदन प्राप्त नहीं होंगे उन पर अन्य आवेदकों से लॉटरी आवेदन आमंत्रित कर उनका निष्पादन किया जायेगा। नवीनीकरण आवेदन 21 फरवरी 2025 तक प्राप्त किए जाएंगे।

Indore

इसके पश्चात लॉटरी आवेदन 22 फरवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक प्राप्त किए जाएंगे। नवीनीकरण आवेदन और लॉटरी आवेदन के माध्यम से निष्पादन 27 फरवरी 2025 को किया जायेगा।

दिये गये निर्देशानुसार, निष्‍पादन के प्रत्‍येक चरण यथा नवीनीकरण, लॉटरी एवं ई-टेण्‍डर/ई-टेण्‍डर कम ऑक्‍शन में भाग लेने हेतु प्रत्‍येक व्‍यक्ति/फर्म/लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप/कंपनी/ कन्सॉर्टियम आदि को ई-आबकारी पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए ई-आबकारी पोर्टल पर कोई भी व्‍यक्ति कॉन्‍ट्रेक्टर रजिस्‍ट्रेशन मॉडयूल का चयन कर निर्धारित जानकारी, आवश्‍यक दस्‍तावेज अपलोड कर तथा निर्धारित शुल्‍क का भुगतान कर पंजीयन करा सकते हैं।

बिना पंजीयन के कोई भी आवेदन पत्र मान्‍य नहीं किया जायेगा निष्पादन के संबंध में आवश्यक जानकारी सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय से अवकाश के दिनों सहित कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

इच्छुक पोर्टल पर अपना पंजीयन कराएं

आबकारी ठेका निष्पादन में भाग लेने के इच्छुक आवेदक, ठेकेदार ई-आबकारी पोर्टल पर कांट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल के अंतर्गत अपना पंजीयन कराकर निष्पादन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि, मदिरा दुकानों, एकल समूहो का निष्पादन नवीनीकरण, लॉटरी, ई टेंडर, ई टेंडर कम आक्शनके माध्यम से किया जाना है। इसके लिए पात्र आवेदको, ठेकेदार को ई- आबकारी पोर्टल पर कांट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल अंतर्गत पंजीयन कराना अनिवार्य है, उसके बाद ही पात्र आवेदक आबकारी ठेकों के निष्पादन में सहभागिता कर सकते हैं।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में वर्ष 2025-26 हेतु घोषित आबकारी नीति के अनुसार इंदौर जिले में वर्तमान में संचालित 173 मदिरा दुकानों के 64 समूहों का निष्पादन प्रथमतः वर्तमान लायसेंसियों से वर्ष 2024-25 के प्रचलित मूल्य में 20 प्रतिशत वृद्धि कर आवेदन आमंत्रित कर किया जायेगा।

ये भी पढ़े- MP News: जल्द बनवाएं फार्मर आईडी, वरना नहीं मिलेगा इस सरकारी योजना का लाभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+