MP News: खेत में काम कर रही महिला और सौतन पर गिरी बिजली, हाल हुआ बेहाल
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार आंधी और तूफान के साथ बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। इस बीच झमाझम बारिश के साथ-साथ अलग-अलग जिलों में बिजली भी गिर रही है, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई।
खरगोन जिले में अचानक बिगड़े मौसम की मिजाज के चलते तूफानी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली खेत में जा गिरी, जहां खेत में काम कर रही दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों ही महिलाएं आपस में सौतन थी। वहीं दोनों महिलाओं की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया।

इंदौर में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया, जहां शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने मिला था। झमाझम बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित नजर आया, जहां वाहन चालकों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इधर, अचानक हुई बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली गुल होने की सूचना भी मिलती रही थी।
अचानक बदले मौसम के मिजाज के चलते लोग परेशान नजर आए, जहां हर कोई बे-मौसम बारिश से बचने के लिए स्थान तलाशता रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है।
मध्य प्रदेश में मौसमी परिवर्तन देखने मिला है, जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में खरगोन और खंडवा के आसपास लगातार हो रही बारिश के चलते फसल प्रभावित हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने रहने की संभावना है, जहां बारिश का दौर जारी रहेगा। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: बे-मौसम बारिश से बदलेगा मौसम, दशहरा बाद जमकर बरसेंगे बदरा












Click it and Unblock the Notifications