पेड़ पर बैठे बंदर को ऐसे शातिराना तरीके से तेंदुए ने दबोचा, शिकार को मुंह से जकड़कर ही लिया दम, देखें Video

पन्ना, 01 जुलाई: वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो देखना रोमांचक से भरा होता है। जंगल में जंगली जानवरों का शिकार करने के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में सामने आया है, जहां एक तेंदुआ (leopard) बंदर के बच्चे को अपना निवाला बनाता दिखा है। तेदुएं के बंदर के शिकार करने का वीडियो पन्ना टाइगर रिजर्व ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

छलांग लगाने में माहिर होता है तेंदुआ

छलांग लगाने में माहिर होता है तेंदुआ

कई फीट ऊंचाई तक छलांग लगाने में माहिर तेंदुआ, शेर और बाघ से अलग होता है। पेड़ पर चढ़ना हो या फिर तारों की बाड़ेबंदी तेंदुआ बड़ी आसानी से इस टास्क को पूरा कर सकता है। अब सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में तेंदुआ एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाकर बंदर के बच्चे को अपना शिकार बनाता हुआ नजर आया है।

एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर लगाई छलांग

एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर लगाई छलांग

वीडियो में देखा जा सकता है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में अंदर तेंदुए को एक पेड़ पर चढ़कर बंदर को पकड़ने के लिए दूसरे पेड़ पर छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही तेंदुआ तेजी से छलांग लगाता है और पलक झपते ही बंदर के बच्चे को अपने मुंह से दबोच लेता है। वैसे ही तेजी से काफी ऊंचाई से नीचे गिरना है, हालांकि नीचे गिरने के बाद भी उसने अपने शिकार को नहीं छोड़ा।

ऊंचाई से गिरने के बाद...

ऊंचाई से गिरने के बाद...

शिकार के लिए इतनी ऊपर से गिरने के बाद भी तेंदुए पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। बस जैसे ही गिरता है तुरंत संभलकर बंदर के बच्च को मुंह के जगह अपने पंजों से दबोच लेता है और आराम से अपने शिकार के साथ बैठा हुआ नजर आ रहा है।

 दृश्य को देखकर लोग रोमांचित

दृश्य को देखकर लोग रोमांचित

वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "पन्ना टाइगर रिजर्व में एक दुर्लभ दृश्य। एक तेंदुए को पेड़ पर कूदकर बंदर के बच्चे का शिकार करते देखा जा सकता है।" इस वीडियो को अब तक 6 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। वहीं यूजर भी इस दृश्य को देखकर काफी रोमांचित हो रहे हैं। आप भी देखिए तेंदुए के शिकार करने के इस वीडियो को (खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+