'विधायक दल की बैठक में स्थिति हो जाएगी साफ', मध्य प्रदेश के सीएम के नाम को लेकर बोले खट्टर

मध्य प्रदेश का नया सीएम कौन होगा, इसको लेकर पार्टी के विधायक दल की मीटिंग में स्थिति साफ हो जाएगा। एमपी बीजेपी के पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि ये बैठक सोमवार को होने जा रही है। जिसमें सीएम ने नाम पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।

पांच राज्यों जहां चुनाव हुए उनमें से तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी वहां अब तक किसी में भी मुख्यमंत्री के नाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस बीच दिल्ली में बीजेपी दिग्गजों के बीच मुलाकातों का दौर चल रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने तीनों राज्यों में सीएम पद को लेकर आम सहमति बना ली है।

CM Khattar over MP New Govt

इस बीच अगले हफ्ते सोमवार (11 दिसंबर) को बीजेपी विधायक दल की बैठक होने जा रही है। इसको लेकर मध्य प्रदेश बीजेपी पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को रखी गई है। मुझे आशा है कि सभी फैसले सर्वसम्मति से होंगे।"

दरठअसल, चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद मध्य प्रदेश में सरकार गठन को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में मंथन का दौर चल रहा है। सोमवार तक नामों का ऐलान संभव है। वहीं राजस्थान में रविवार दोपहर को भाजपा विधायक दल की बैठक की संभावना है।

ऐसे में सभी बीजेपी विधायकों को जयपुर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्थान बीजेपी सूत्रों को मुताबिक 40 विधायक पहले से ही जयपुर में मौजूद हैं। शेष देर रात तक राजधानी पहुंच जाएंगे। जबकि केंद्रीय पर्यवेक्षकों की टीम कल सुबह जयपुर पहुंच सकती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि रविवार दोपहर में विधायक दल के साथ बैठक हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+