प्रचार-प्रसार के आखिरी दिन CM Shivraj ने झोंकी ताकत, जीत के लिए लगाया जोर

इंदौर, 4 जुलाई: नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन सियासत के गढ़ इंदौर में सीएम शिवराज का दम देखने मिला, जहां सीएम शिवराज ने रोड़ शो और सभा कर जनता का दिल जीतने की कोशिश की है, इस दौरान सीएम शिवराज का काफिला जैसे ही विधानसभा दो में पहुंचा, वैसे ही यहां उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया। नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार प्रसार का शोर अब थमने को है, ऐसे में प्रचार प्रसार के आखिरी दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर आए, जहां उन्होंने रोड़ शो और सभा कर जनता का दिल जीतने की कोशिश की है।

Shivraj singh chouhan

रेसीडेंसी में किया पौधारोपण
इस दौरान सीएम शिवराज ने इंदौर में सबसे पहले रेसीडेंसी पर पौधारोपण किया, वहीं इसके बाद सीएम शिवराज का काफिल शहर की ओर निकल पड़ा, जहां जगह-जगह सीएम शिवराज का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान सीएम शिवराज के साथ विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे समेत तमाम जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकसित शहर ये हमारा मूल मंत्र- शिवराज
पौधारोपण के बाद सीएम शिवराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी विकास और जनकल्याण के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है, सुंदर शहर, स्वच्छ शहर, सुरक्षित शहर और विकसित शहर ये हमारा मूल मंत्र है. पौधारोपण के बाद सीएम शिवराज का काफिला विधानसभा पांच होते हुए विधानसभा दो पहुंचा, जहां सीएम शिवराज का जोरदार स्वागत किया गया।

मध्यप्रदेश के विकास का इंजन इंदौर है- शिवराज
सीएम शिवराज के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच लगाए गए थे। वहीं सभा के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद नजर आए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, इंदौर मेरे सपनों का शहर है, आप जानते हैं की मैं इंदौर और इंदौर की जनता को कितना प्यार करता हूं, इंदौर आगे बढ़ेगा तो अपना मध्यप्रदेश आगे बढ़ेगा, क्योकिं मध्यप्रदेश के विकास का इंजन इंदौर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+