अचानक चमकी किस्मत : 200 रुपए में पट्टे पर ली गई जमीन से रातों रात लखपति बना लखन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश का किसान लखन यादव की किस्मत रातोंरात बदल गई और वो एक ही पल में लखपति बन गया। लखन को लखपति भी जमीन के उस टुकड़े ने बनाया है, जो उसने 200 रुपए ली पर लिया था। अब लखन का अपने चार बच्चों को अच्छी स्कूल में पढ़ाने का ख्वाब पूरा होने वाला है। साथ ही लखन ने नई बाइक भी खरीद ली है।

Lakhan Yadav became a millionaire overnight from land leased for Rs. 200 in Panna

दरअसल, लखन की पूरी कहानी ये है कि कुछ समय पहले लखन का परिवार मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में टाइगर रिजर्व पार्क इलाके में विस्थापित हुआ था। पन्ना धरती हीरे उगलती है। यहां कब किसकी किस्मत बदल जाए। कुछ कह नहीं सकते।

भाग्य आजमाने के मकसद से ही लखन ने 10x10 की जमीन को 200 रुपए लीज पर लिया था। महीनेभर पहले यहां पर उसने काम शुरू किया था। काम करते करते लखन को एक कंकड़ दिखाई दिया था। उसे साफ किया तो वह चमकने लगा और फिर उसकी जांच करवाई तो वह 14.98 कैरेट का हीरा निकला, जिसकी कीमत 60 लाख रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+