Ladli Behna Scheme: अविवाहित महिलाएं योजना में अपात्र क्यों? सागर MLA ने CM के सामने रखी बात

लाड़ली बहना योजना में मजबूर, अविवाहित महिलाएं, ब्रह्मचर्य धारण करने वाली 23 साल से अधिक की युवतियां से बाहर हैं। वन इंडिया ने यह सवाल उठाया तो सागर BJP विधायक शैलेंद्र जैन ने CM के सामने मुद्दे को प्रमुखता से रखा था।

Ladhli Bahna Yojna

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Scheme) में एक महत्वपूर्ण संशोधन जल्द हो सकता है। इसमें 23 साल से अधिक की अविवाहित युवतियों, अनाथ आश्रम में रहने वाली अधिक उम्र की युवतियों, ब्रह्मचारिणी महिलाओं सहित इसी तरह की अन्य कैटेगिरी की महिलाओं को भी शामिल किया जा सकता है। अभी 23 साल से अधिक 60 साल तक उम्र की अविवाहित महिलाएं योजना से बाहर हैं। इन महिलाओं की समस्या को वन इंडिया ने सागर विधायक शैलेंद्र जैन के सामने रखा तो उन्होंने इसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने रखा है।

Recommended Video

      CM शिवराज ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा, हर गांव और वार्ड में गठित करेंगे लाड़ली बहना सेना
      सागर MLA ने CM से कहा, अविवाहित भी ‘लाड़ली बहना’ बने

      मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों लाड़ली लक्ष्मी योजना को लेकर सागर जिले की समीक्षा की थी। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंस में सागर से भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन ने योजना में अविवाहित महिलाओं, जिनकी किन्हीं भी कारणों, बुजुर्ग माता-पिता की सेवा के लिए अविवाहित रहने, मंदिरों में रहने वाली ब्रह्मचारिणी महिलाएं व अनाथ आश्रमों में रहने वाली 23 साल से अधिक उम्र की अविवाहित युवतियों और महिलाओं को योजना में शामिल करने की बात रखी थी। वीसी में मौजूद प्रदेश के कद्दावर व पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने भी इस बात का समर्थन किया था। CM ने प्वाइंट नोट कर जल्द ही योजना में संशोधन का ऐसी अविवाहितों को शामिल कराने का आश्वासन दिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+