कूनो में चीतों का नामकरण: ‘ओबान' अब ‘पवन', सियाया बनी ‘ज्वाला', प्रभाष, उदय, तेजस होंगे चीतों के नए नाम

कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए नामीबियाई और दक्षिण अफ्रीकी चीतों को प्रभाष, तेजस, पवन, वायु, ज्वाला, आशा, गामिनी, वीरा जैसे नाम से पुकारा जाएगा। इनका नया नामकरण किया गया है।

कूनो में चीते अब प्रभाष, पवन, उदय, ज्वाला, तेजस कहलाएंगे

नामीबिया और अफ्रीका से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लाए गए 19 चीतों को भारतीय नामों से पुकारा जाएगा। वन विभाग ने इनका नया नामकरण किया है। चीतों को मायजीओवी एप पर देशभर के 50 हजार लोगों द्वारा सुझाए गए थे।

कूनो के जंगलों से बार-बार बाहर भाग रहे चीते ओबान को अब पवन के नाम से पुकारा जाएगा। इसी प्रकार उसके साथ आए एल्टन और फ्रेडी को अब गौरव और शौर्य नाम दिए गए हैं। तो मादा चीता सवाना. को नाभा और सियाया को ज्वाला नाम दिया गया है। पहले चरण में 8 तो दूसरे चरण में 12 चीतों को भारत लगाया गया था। इन सभी को नामीबिया और साउथ अफ्रीका से विदेशी नामों के साथ भारत लाया गया था।

कूनो में चीते अब प्रभाष, पवन, उदय, ज्वाला, तेजस कहलाएंगे


पीएम मोदी ने मादा चीता को आशा नाम दिया
बता दें कि जब 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने नर और मादा चीता को बाड़े में छोड़ा था, उस समय उन्होंने मादा चीता को आशा नाम दिया था। आशा इकलौती चीता थी, जिसे भारतीय नाम मिला था, बाकी को उनके विदेशी नाम से पहचान मिली हुई थी। वन विभाग ने मायजीओवी एप के माध्यम से देश के लोगों ने चीतों के भारतीय नाम सुझाने का अनुरोध किया था। जिसके बाद करीब 50 हजार लोगों ने नर-मादा चीतों के लिए नाम सुझााए थे।

कूनो में चीते अब प्रभाष, पवन, उदय, ज्वाला, तेजस कहलाएंगे

नामीबिया से आए 8 चीतों के नाम

Recommended Video

      कूनो में चीतों को मिले भारतीय नाम

      1. Oban - Pavan / ओबान-पवन
      2. Asha- aasha / आशा- आशा
      3. Savannah- Nabha/ सवाना- नाभा
      4. Siyaya - Jwala / सियाया - ज्वाला
      5. Tiblisi - Dhatri / तिब्लिसी - धात्री
      6 Elton & Freddy - Gaurav & Shaurya/ एल्टन और फ्रेडी - गौरव और शौर्य
      -------------------------

      दक्षिण अफ्रीका से दूसरे चरण में आए 12 चीतों के नाम

      MALE CHEETAH:-
      1. PRABHAS / प्रभाष
      2. PAVAK / पावक
      3. UDAY / उदय
      4. NIRVA / निर्वा
      5. AGNI / अग्नि
      6. VAYU / वायु
      7. TEJAS / तेजस
      8. SURAJ / सूरज

      ------------------------------

      kuno cheetah project: दक्षिण अफ्रीका से आए सभी 12 चीते बड़े बाड़े में आजाद, खुद शिकार कर सकेंगे
      FEMALE CHEETAH:-

      1. DEKSHA / दीक्षा
      2. GAMINI / गामिनी
      3. VEERA / वीरा
      4. DHEERA / धीरा

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+