Kuno National Park: हार्ट अटैक बना 'चीता उदय' की मौत का कारण, शाॅर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा
क्षिण अफ्रीका से आए चीते उदय की मौत का कारण कार्डियोपलमोनरी फेल होना बताया गया है। विशेषज्ञों ने पैनल पीएम किया। रिपोर्ट उसकी मौत का प्रारंभिक कारण हृदय की नसों में ब्लड सर्कुलेशन रूकना है, जो उसकी मौत का कारण बना।

Kuno National Park दक्षिण अफ्रीका से देश के कूनो में लाए गए 'चीते उदय' की मौत से चीता प्रोजेक्ट को झटका लगा है। रविवार सुबह चीता बीमार और लड़खड़ाते हुए मिला था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसकी शाॅर्ट पीएम रिपोर्ट में कार्डियोपलमोनरी फेल होना बताया गया हैं।
Recommended Video
मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में करीब एक हफ्ते पहले क्वारेंटीन बाड़े से बड़े बाड़े में छोड़े गए 12 चीतों में से एक नर चीते जिसे 'उदय' नाम दिया गया था, उसकी अचानक रविवार को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। एक महीने में लगातार दो चीतों की मौत से सकते में आए कूनो प्रबंधन ने सोमवार को मृत चीते उदय का विशेषज्ञों की मौजूदगी में उसक पोस्टमार्टम कराया गया था।

शाम को कूनो प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि शाॅर्ट पीएम में विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने हृदय की धमनियों में ब्लड का संचान रुकना बताया गया है। उसके ब्लड सैंपल व बिसरा प्रिजर्व कर फाॅरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के विशेषज्ञों से भी चर्चा की जा रही है। सीधे तौर पर चीता उदय की मौत हार्ट अटैक आने के कारण बताई जा रही है।

विशेषज्ञों का एक मत यह है कि उसके शरीर में भोजन या अन्य कारणों से टाॅक्सीन हो सकता है, जो मांसपेशियों को कमजोर करने का कारण बनता है।
एक महीने में दो चीतों की मौत हो चुकी है
बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में पहले चरण में लाए गए 8 चीतों में से एक मादा चीता साशा की बीते 27 मार्च को हो गई थी। उसकी मौत का कारण किडनी में इंफेक्शन बताया गया था। अभी एक महीना पूरा भी नहीं हुआ और दक्षिण अफ्रीका से दूसरे चरण में लाए गए 12 चीतों में से एक चीता उदय की अचानक मौत हो गई। रविवार सुबह यह चीता सिर झुकाए व लड़खड़ाते हुए नजर आया था। तुरंत उसको इलाज के लिए ले जाया गया। उसे ट्रेंकुलाइज कर इलाज प्रारंभ किया गया, इसी दौरान उसकी मौत हो गई थी। एक महीने के अंदर दो चीतों की मौत के बाद देश के चीता प्रोजेक्ट पर सवालिया निशान उठने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications