Shivraj Singh Chouhan: जानिए शिवराज सिंह चौहान की जीत का गुरू मंत्र, उत्तराखंड से है खास कनेक्शन

Shivraj Singh Chouhan मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रही है। ​वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा प्रचंड बहुमत लाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। हालांकि वे पांचवीं बार सीएम बनते हैं या नहीं। इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। लेकिन जिस तरह शिवराज ने चुनावी प्रचार प्रसार की कमान संभाली, उसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है।

Know the guru mantra of CM Shivraj Singh Chouhan victory, has a special connection with Uttarakhand

मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही शिवराज ने अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत करने से पहले उत्तराखंड में साधु संतों का आशीर्वाद लिया, इसके बाद ही चुनावी मैदान में कूदे। शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड आकर इस बात का जिक्र किया कि जब भी चुनाव की घोषणा होती है तो वह देवभूमि में अवश्य आते हैं और यहां के संत समाज का आशीर्वाद लेकर ही चुनाव अभियान की शुरुआत करते हैं।

​सीएम शिवराज सबसे पहले अपनी पत्नी के साथ ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती और अन्य संतों से मुलाकात करने पहुंचे। इस बीच स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने सीएम शिवराज को नटराज अवॉर्ड से भी सम्मानित किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके बाद हरिद्वार आए थे।

जहां उन्होंने सबसे पहले पतंजलि योग ग्राम में योग गुरु बाबा रामदेव से मुलाकात की। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे थे, जहां उन्होंने शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर शिवराज सिंह ने धर्मनगरी में संतो से मुलाकात ओर आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार का बिगुल फूंका था।

ऐसे में शिवराज की जीत और राजनीतिक पारी का कनेक्शन उत्तराखंड की आस्था और धार्मिक प्रवृत्तियों से जुड़ी मानी जाती रही है। जिस बात का जिक्र खुद शिवराज सिंह चौहान ने भी किया है। इस यात्रा में सीएम शिवराज ऋषिकेश में गंगा किनारे एक डायरी लेकर कुछ लिखते हुए भी नजर आए थे। साथ ही मां गंगा की पूजा में वे लीन नजर आए। ​

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+