5 लोगों ने किस वजह से एक साथ मौत को गले लगा लिया? मध्य प्रदेश में बुराड़ी जैसे कांड का 'आखिरी सच' जानिए

Alirajpur Suicide Case: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में बुराड़ी जैसे कांड पुलिस के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण केसेज में से एक साबित हुआ। बुराड़ी की तरह यहां भी परिवार के सभी सदस्य फंदे से लटके मिले। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

अलीराजपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने फंदे से लटककर सामूहिक आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। चोट के निशान नहीं मिले हैं। जानकारी मुताबिक, पांच सदस्यों का परिवार कर्ज में डूबा हुआ था जिसकी वजह से हो सकता है उन्होंने आत्महत्या कर ली।

Burari like incident in Alirajpur

जानकारी मुताबिक 'जांच के दौरान पता चला कि राकेश के पिता जगर सिंह पर विवाद के बाद हमला किया गया था। ऐसा शक है कि परिवार को उनके उपचार के लिए कर्ज लेना पड़ा था और जब वे पैसे नहीं चुका पाए तो उन्होंने अपनी दो एकड़ जमीन 45 हजार रुपये में गिरवी रख दी थी।

एसपी राजेश व्यास की जानकारी मुताबिक, 'हालांकि, यह पता चला है कि उनका इलाज आयुष्मान योजना के तहत हुआ था। एसपी ने आगे जानकारी में कहा कि परिवार के सदस्यों पर काफी कर्ज था, लेकिन उन्होंने कर्ज क्यों लिया, इसका कारण फिलहाल पता नहीं चला है।

अलीराजपुर जिले के गुनेरी पंचायत के रौड़ी गांव में सोमवार सुबह 30 साल के किसान राकेश, उनकी 28 साल की पत्नी ललिता, 7 साल के बेटे प्रकाश और 5 साल के बेटे अक्षय का शव फंदे से लटका मिला और 9 साल की बेटी लक्ष्मी का शव घर के अंदर फर्श पर पड़ा था, उसके गले में भी फंदा था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब राकेश के चाचा किसी काम से उनके घर पहुंचे। जब किसी ने गेट नहीं खोला तो उन्होंने अंदर झांककर देखा। घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए।

सीएमएचओ डॉक्टर प्रकाश ढोके के जानकारी अनुसार 5 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और पाया कि सभी की मौत दम घुटने से हुई है। शवों पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राकेश ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर खुद भी फांसी लगा ली या फिर उसकी पत्नी भी इस अपराध में शामिल थी।

राकेश टीन शेड वाले मकान में रहता था, जबकि उसके पिता पास में ही पीएम आवास योजना के तहत बने मकान में रहता था। गांव के सरपंच ओमप्रकाश रावत के जानकारी अनुसार परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था और वे बहुत खुशमिजाज थे। गांव में कोई सोच भी नहीं सकता था कि वे इतना बड़ा कदम उठा लेंगे। इस मामले ने 6 वर्ष पहले दिल्ली के बुराड़ी कांड की यादें लोगों के जेहन में ताजा कर दी हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+