Khelo India Youth Games: बेटे को पहलवान बना सकें, इसलिए अभिषेक के पिता ने मजदूरी कर घी-ड्रायफ्रूट खिलाए

सागर के पहलवान अभिषेक यादव ने मप्र को कुश्ती में गोल्ड दिलाकर उपलब्धि हासिल की है। अभिषेक ने बचपन में कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने कम वजन के चलते ट्रैक शूट में पत्थर भरकर वजन कराया था।

Abhishek Yadav

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 (Khelo India Youth Games) में मप्र को कुश्ती में पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले सागर के युवा पहलवान अभिषेक यादव महज 6 छह साल की उम्र में अखाड़े में उतर गए थे। अभिषेक के पिता भी पहलवान है और बेटे को पहलवान बनाने के लिए उन्होंने मजदूरी कर घी-ड्रायफ्रूट खिलाकर पहलवान बनाया है।

Khelo India प्रतियोगिता मप्र के भोपाल में आयोजित हुई। शनिवार को इसका समापन हुआ। इसमें सागर के पहलवान अभिषेक यादव ने 51 किलो वर्ग में मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया है। अभिषेक पिछले एक वर्ष से राज्य कुश्ती अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे और इससे पहले भी उन्होंने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक दिलाए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सागर कुश्ती संघ में खुशी का माहौल है। कुश्ती संघ के सचिव मनीष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर निवासी अभिषेक यादव के पिता संजय यादव भी कुश्ती के खिलाड़ी रहे हैं और वर्तमान में सागर जिला कुश्ती संघ के रैफरी भी हैं। अभिषेक की उपलब्धि का सबसे बड़ा श्रेय उनके पिता को ही जाता है। जिन्होंने 6 साल की उम्र से अभिषेक को कुश्ती के गुर सिखाना शुरू कर दिए थे। बचपन में जब उज्जैन में एक कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई तो उस समय अभिषेक का वजन महज 25 किग्रा था, लेकिन प्रतियोगिता के लिए 28 किग्रा वजन चाहिए था, ऐसे में अभिषेक के ट्रैक शूट में तीन किलो के पत्थर रखकर उसका वजन कराया। हालांकि उस समय यह गलती पकड़ी गई और फिर पिता संजय यादव ने अभिषेक के वजन को लेकर चिंता शुरू कर दी।

Abhishek Yadav

बेटे को पहलवानों की डाइट देने के लिए करते थे मजदूरी
कुश्ती संघ के सचिव मनीष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिषेक के पिता संजय यादव ने इस घटना के बाद बेटे की डाइट पर ध्यान दिया। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मजदूरी की और बेटे को घी और ड्राय फूट्स खिलाए। कड़ी मेहनत और संघर्ष के कारण ही अभिषेक को वर्ष 2022 में राज्य कुश्ती अकादमी में प्रवेश मिला। जहां प्रशिक्षण और डाइट के कारण ही यह उपलब्धि हासिल हुई है।

Recommended Video

    खेलो इंडिया गेम्स में MP के खाते में एक गोल्ड व एक सिल्वर मेडल हुआ हासिल

    सागर के अभिषेक ने दिल्ली के रोहित को दी पटखनी, जीत लिया स्वर्ण
    राजधानी के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्ती में छह वजन वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए, इसमें मप्र ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता, अभिषेक सिंह यादव ने स्वर्ण व औरंगजेब ने रजत पदक जीता। हरियाणा का दबदबा शुक्रवार को भी कायम रहा, एक स्वर्ण सहित 12 पदक जीतकर श्रेष्ठता साबित की। बालक वर्ग की फ्री स्टाइल में 51 किग्रा भार वर्ग में मेजबान मप्र के अभिषेक सिंह यादव ने दिल्ली के रोहित को रोमांचक मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक पर अधिकार जमाया, इस वर्ग मे में हरियाणा के ईश्वर व दिल्ली के विनय ने एक एक कांस्य पदक जीते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+