Madhuri Patel : खंडवा की बेटी ने 'धोबी पछाड़' दांव से यूरोप में बजा दिया इंडिया का डंका, गांव में खुशी की लहर

खंडवा की बेटी ने 'धोबी पछाड़' दांव से यूरोप में बजाया इंडिया का डंका

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा की पहलवान बेटी माधुरी पटेल ने कमाल कर दिखाया है। यूरोप के बुल्गारिया में चल रही वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग चैम्पियनशिप में 'दंगल गर्ल' माधुरी पटेल ने 'धोबी पछाड़' दांव से उज्बेकिस्तान ओर अजरबैजान की महिला रेसलर को चित कर दिया है। इसी के साथ माधुरी ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और खिताब जीतने से एक कदम दूर है।

Khandwa wrestler Madhur Patel defet zbekistan, Azerbaijan in World Cadet Wrestling championship Bulgaria

बता दें कि एमपी के खंडवा जिले के गांव बोरगांवखुर्द निवासी 16 वर्षीय माधुरी पटेल की कामयाबी सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। इसने मिट्टी के अखाड़े से इंटरनेशनल लेवल तक का सफर तय किया है। माधुरी की उम्मीदों को पंख तब लगे जब इसे भोपाल में दो साल का प्रशिक्षण मिला। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती चली गई। माधुरी द्वारा बुल्गारिया में दर्ज की गई जीत के बाद पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। पिता जगदीश पटेल समेत माधुरी के प्रशंसकों को प्रतियोगिता के फाइनल में भी जीतने की उम्मीद है।

Khandwa wrestler Madhur Patel

दंगल फिल्म जैसी है माधुरी की कहानी

माधुरी पटेल की कहानी आमिर खान की फिल्म दंगल की स्टोरी से मिलती जुलती है। माधुरी के पिता जगदीश पटेल भी पहलवान रहे हैं। ये देश के लिए खेलना चाहते थे, मगर परिवार के हालात के कारण सफल नहीं हो सके। इसके बाद जगदीश ने बेटी माधुरी के जरिए अपना ख्वाब पूरा करने की सोची और बेटी को प्रशिक्षण देकर पहलवान बना दिया। फिल्म दंगल में भी पहलवान महावीर फोगाट अपनी बेटियों गीता और बबीता को खुद तैयारी करवाकर पहलवान बनाते हैं। बेटी माधुरी की कामया​बी पर पिता जगदीश अक्सर यही कहते हैं 'म्हारी छोरी छोरों से कम हैं के..'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+