खजुराहो-छतरपुर रेलवे लाइन के पास क्रेशर में ब्लॉस्ट, रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त, रुट पर ट्रेनों की आवाजाही बंद
Khajuraho-Chhatarpur के बीच लखेरा गांव के पास रेलवे ट्रैक के पास मौजूद एक क्रेशर में ब्लॉस्टिक के बाद मोटी-मोटी चट्टाने रेल की पटरी पर आकर गिरे और टै्रक क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही घटना के समय रुट पर कोई ट्रेन मौजूद नहीं थी।
Recommended Video

Khajuraho-Chhatarpur रेलवे रुट पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां रेलवे लाइन के पास मौजूद एक क्रेशर प्लांट में ब्लॉस्टिंग के बाद पूरा ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा उझलकर आ गिरा। काफी लंबाई में ट्रैक का काफी हिस्सा ध्वस्त हो गया है। आनन-फानन में रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी बुलाकर राहत कार्य प्रारंभ कराया गया है।

छतरपुर-खजुराहो छतरपुर के बीच लखेरा के पास ओम साईं राम क्रेशर प्लांट में दोपहर बाद जोरदार ब्लास्टिंग की गई थी। इससे खजुराहो-छतरपुर के बीच लखेरा के पास रेलवे ट्रैक उखड़ गया। पूरे ट्रैक पर बड़ी-बड़ी चट्टानों के टुकड़े और मलबा आकर सीधा ट्रैक पर गिरा और ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। पूरे ट्रैक पर क्रेशर की ब्लॉस्टिंग से निकला मलब पड़ा था। सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया।

Railway Department के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार लखेरा इलाके में एक क्रेशर संचालित हो रहा है। नियमों को दरकिनार कर चल रहे इस क्रेशर में दोपहर में बड़ी भारी मात्रा में ब्लॉस्टिंग की गई थी। ब्लॉस्ट इतना खतरनाक था कि कई मीटर का रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। पटरियों का माप बिगड़ गया। ट्रैक पर चट्टाने और भारी मलबा इस कदर आया कि दो जेसीबी मशीन लगाकर इन्हें हटवाया जा रहा है। इस रुट पर फिलहाल दोनों लाइनों का रेलवे ट्रैफिक रोक दिया गया है। खजुराहो, छतरपुर भोपाल मार्ग सहित अन्य रुट की ट्रैने प्रभावित हो रही हैं। इधर लखेरा गांव में लखन पटेल नाम के किसान का मकान इस ब्लास्टिंग में पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। उसके मकान पर सैकड़ों किलो वजनी चट्टाने आकर गिरी और मकान मय ग्रहस्थी के सामान के साथ जमीदोज हो गया गया है।












Click it and Unblock the Notifications