Khajuraho: स्टेशन पर होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, 'अमृत भारत' में मिला सबसे ज्यादा बजट
Amrit Bharat Railway Station Scheme: MP का खजुराहो (Khajuraho) रेलवे स्टेशन जल्द ही किसी एयरपोर्ट की तरह नजर आएगा। यहां विश्व स्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी। चूंकी देशी-विदेशी टूरिस्ट यहां आते हैं, इसलिए यहां पर किसी अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डे की तरह ही पूरी सुविधाएं दी जाएंगी। बता दें कि मप्र से चयनित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों में खजुराहो को सबसे ज्यादा 260 करोड़ रुपए बजट मिला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 6 अगस्त को अमृत भारत योजना के तहत देशभर के 506 रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट के लिए वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। योजना में मप्र के कुल 80 रेलवे स्टेशन शामिल किए गए हैं, लेकिन पहले चरण में 34 रेलवे स्टेशन के पुन: निर्माण का काम प्रारंभ किया जाएगा। इन्हें 982.3 करोड़ रुपए की लागत से नए रूप में विकसित किया जाएगा।
बुंदेलखंड से तीन रेलवे स्टेशन पहले चरण में शामिल हैं
अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के पहले चरण में बुंदेलखंड के तीन रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है। इसमें संभागीय मुख्यालय का सागर रेलवे स्टेशन, दमोह रेलवे स्टेशन व खजुराहो रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है। यहां पर वर्ल्ड क्लास सुविधाएं विकसित होंगी जिनमें डबल स्टोरी स्टेशन भवन, संयुक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, कैफेटेरिया, खानपान के रिटेल स्टाल, मॉल जैसी सुविधाएं, यात्रियों व कारोबारियों के लिए बैठने के लिए लांज, 12 मीटर चौड़ा फुटओवरब्रिज, स्टेशन के फ्रंट का विकास व सौंदर्यीकरण, लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी, जल निकासी की व्यवस्था, वाई-फाई सुविधा, साइनबोर्ड, मल्टीलेवल पार्किंग, प्रतिशालय, अच्छी खानपान की व्यवस्था आदि शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications