क्या आप BJP में जाएंगे?, सवाल सुनते ही मीडिया पर भड़के कमलनाथ, कही ये बड़ी बात
Loksabha Election को लेकर कांग्रेस तैयारी में जुटी हुई है, जहां लगातार लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस लगातार मंथन करती नजर आ रही है। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की दल बदल को लेकर चली अफवाहों ने भी अब ब्रेक ले लिया है, जहां लगातार चल रही सियासी गलियारों में चर्चा अब विराम की ओर आगे बढ़ गई है। वहीं कमलनाथ भी अब पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते नजर आ रहे है। इधर, एक बार फिर कमलनाथ के दिए बयान से सियासी हलचल होने लगी है।
BJP में जाने की अफवाहों पर कांग्रेस नेता कमल नाथ कहते हैं, "क्या आपने कभी मेरे मुंह से यह सुना है? आप (मीडिया) यह खबर चलाते हैं और फिर मुझसे इसके बारे में पूछते हैं। पहले आपको (मीडिया) इसका खंडन करना चाहिए।"

सियासत में चली चर्चा
पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ राजधानी दिल्ली के दौरे पर गए थे, जहां संभावना जताई जा रही थी कि, नकुलनाथ और कमलनाथ BJP का दामन थाम सकते हैं, लेकिन लंबे चले सियासी संग्राम के बाद आखिरकार कमलनाथ फिर मध्य प्रदेश लौट आए थे, जहां वे अब पार्टी के कामकाज में जुट गए हैं। इधर, लगातार चल रही सियासी चर्चा को लेकर जब मीडिया ने कमलनाथ से सवाल किया तो कमलनाथ ने उल्टा मीडिया से ही सवाल कर लिया, और सियासी अफवाहों का खंडन करने की बात कही है।
न्याय यात्रा को लेकर कही थी ये बात
कमलनाथ ने वर्चुअली बैठक में कहा कि, हमें राहुल जी की यात्रा को लेकर स्टडी करके पिछली यात्रा से कैसे बढ़िया रहेगी, ये करना बहुत जरूरी है. यात्रा के लिए प्रभारी बना दिए गए हैं, लेकिन लोकल लोगों का बहुत बड़ा हाथ होता है इसमें, पिछली यात्रा मैंने बड़ी ही नजदिकी से देखी थी, उसमें जब तक लोकल लोग नहीं आएंगे, यात्रा सफल नहीं हो सकती. पब्लिक आ जाती है, हम उस उम्मीद में ना रहें की पब्लिक आ जाएगी। हमारे लोग आएं, हमारे सभी लोग आएं, ये हमारा प्रमुख कार्य है। लंबी बात नहीं है, इसमें यह देखना है की यह यात्रा सफल हो जाए. इसी के साथ वर्चुअली बैठक में कमलनाथ ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी अहम सुझाव दिए हैं।
ये भी पढ़े- 'बिना लोगों के सफल नहीं होगी', राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बोले कमलनाथ












Click it and Unblock the Notifications