कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ के भीतर जाने से रोका

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ को बरारीपुरा में स्थित पोलिंग बूथ के भीतर जाने से रोक दिया गया है। छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नकुल नाथ को पोलिंग बूथ के भीतर जाने से रोक दिया। बता दें कि नकुल नाथ कांग्रेस सांसद भी हैं।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। प्रदेश की सभी 230 सीटों पर मतदान हो रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच यहां मतदान चल रहा है। कमलनाथ सुबह ही मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की थी।

nakul nath

भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना था कि पोलिंग बूथ के अंदर आप नहीं जा सकते हैं। यह चुनाव है, बूथ के अंदर सिर्फ प्रत्याशी या फिर पोलिंग एजेंट जा सकते हैं। इसके अलावा कोई नहीं जा सकता है। हालांकि नकुल नाथ के समर्थक कह रहे थे कि वो अकेले आए हैं, उन्हें अंदर जाने दीजिए, वह किसी भी तरह की भीड़ लेकर नहीं आए हैं।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे ने पार्टी के समर्थकों के साथ नकुल नाथ को पोलिंग बूथ के भीतर जाने से रोक दिया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिसके बाद आखिरकार नकुल नाथ को वापस जाना पड़ा।

दरअसल नकुल नाथ राजपाल चौक स्थित पोलिंग बूथ की चेकिंग करने पहुंचे थे, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बाहर ही रोक लिया। बता दें कि छिंदवाड़ा से नकुल नाथ के पिता कमलनाथ कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। वहीं उनके खिलाफ भाजपा के विवेक साहू मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+