इमरती देवी को आइटम कहने पर कमलनाथ ने दी सफाई, बताई आइटम बोलने की वजह
खंडवा। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा प्रदेश की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को आइटम कहे जाने पर सफाई दी है। कमलनाथ ने कहा कि 'कल मैंने कुछ कहा दिया था। सोचने का था। मुझे तो नाम याद नही था। आज भी याद नहीं है। आज भी कुछ कह दूं। हमारे मंच के आइटम नंबर 1 है राजनारायण सिंह आइटम और नंबर 2 अजय सिंह हैं।
Recommended Video

कमलनाथ ने पूर्व सीएम पर आरोप लगाया कि शिवराज सिंह बहाना ढूढ़ते रहते हैं कि मैंने किसी का अपमान कर दिया। कमलनाथ किसी का अपमान नहीं करता। मैं तो सच्चाई के साथ उनकी पोल खोलता हूं। शिवराज कहते हैं मैं कोको-कोला पीता हूं। हां यार पीता हूं अगर मेरे कोला पीना बन्द करने से किसानों की आत्महत्या बंद हो जाएगी। नौजवानों को नौकरी मिल जाएगी। यह भाजपा का हाल है।
मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम कमलनाथ ने यह भी कहा कि 'जब लोकसभा में लिस्ट आती है तो उस पर लिखा होता है आइटम नंबर-1...। विधानसभा में आती तो लिखा होता है आइटम नंबर-1...। आइटम कोई दुर्भावना से या असम्मानित दृष्टि से मैंने नहीं कहा...। आइटम कोई असम्मानित शब्द नहीं है... मुझे इस मौके पर नाम नहीं आ रहा था। विधायक का तो मैंने कहा वो जो यहां की आइटम हैं...।












Click it and Unblock the Notifications