MP News: कमलनाथ और नकुलनाथ ने कांग्रेस से नहीं दिया इस्तीफा, जो खबरें चल रही है वे सब निराधार: सैयद जाफर

MP News: पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने को लेकर सुबह से ही खबरों का बाजार गर्म है। इस बीच कमलनाथ के इस्तीफा की भी खबरें सामने आई। लेकिन नाथ के करीबी और कांग्रेस प्रदेश सचिव सैयद जाफर ने बताया कि कमलनाथ और नकुलनाथ ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है।

जाफर ने बताया कि मीडिया में जो भी खबरें चल रही है वह सब निराधार हैं। कमलनाथ ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। हालांकि उन्होंने इससे पहले एक्स के माध्यम से बताया था कि कमलनाथ का आगामी निर्णय छिंदवाड़ा के विकास और राष्ट्र के निर्माण के साथ राष्ट्र हित में होगा।

Kamal Nath and Nakul did not resign from Congress, all news doing rounds are baseless: Syed Zafar

कांग्रेस प्रदेश सचिव जाफर ने बातया कि कमलनाथ ने कांग्रेस के संरक्षक के रूप में हमेशा काम किया। इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी सभी के खराब वक्त के दौर में महत्वपूर्ण साथी रहे हैं। कमलनाथ आपातकाल के पूर्व और आपातकाल के बाद श्रीमती इंदिरा गांधी जी के साथ तीसरे बेटे और संजय गांधी के भाई के रूप में काम किया। राजीव गांधी जी को मां इंदिरा गांधी जी और भाई संजय गांधी की कमी नहीं आने दी।

सोनिया गांधी के वक्त कांग्रेस और कांग्रेस के बाहर जब कोई साथ नहीं था तब कांग्रेस के अंदर और सहयोगी दलों में सोनिया गांधी जी के हाथों को मजबूत किया। राहुल गांधी जी के खिलाफ जब जी-23 बना तब राहुल जी के संरक्षक बनकर कांग्रेस को कमजोर होने से बचाया। हनुमान भक्त कमलनाथ 45 साल से अधिक कांग्रेस में सेवा देने के बावजूद भी कभी भी धार्मिक राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दों पर समझौता नहीं किया। उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से उठकर जिला प्रदेश और देश के विकास में सहयोग प्रदान किया।

जाफर ने बताया कि मैं कमलनाथ जी को पिछले 30 सालों से जानता हूं और लगातार 15 सालों से उनके लिए काम कर रहा हूं। देश और छिंदवाड़ा के विकास के लिए कमलनाथ जी का योगदान अविस्मरणीय है। कमलनाथ जी जैसे वरिष्ठ, अनुभवी और राष्ट्रसेवा को समर्पित नेता जो फैसला लेंगे, उचित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+