दो बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला, दोनों शवों को जलाने का प्रयास; भिर कलयुगी मां के हत्याकांड से दहला इलाका
Raisen News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने 5 साल और 3 साल के बच्चों की कुल्हड़ी से कटकर मौत की घाट उतार दिया और शव को जलने का प्रयास किया। उसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गई।
पड़ोसियों ने घर में उठते धुंए को देखा तो बच्चों के दादा को इसकी जानकारी दी। इस दौरान पड़ोसी जब झोपड़ी के पास पहुंचे तो दोनों बच्चे भीतर लहूलुहान पड़े थे। एक बच्चे का शरीर झुलसा हुआ था। पास में ही कपड़े और सामान जल रहा था।

तत्काल पड़ोसियों ने पानी डालकर आग को बुझाया गया। इसके बाद दादा पहुंचे और उन्होंने बेटे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने महिला को तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
यह वारदात जिले के जिला मुख्यालय से 140 किलोमीटर दूर देवरी गांव के वार्ड संख्या-4 में गुरुवार करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। पड़ोसियों से मिली जानकारी अनुसार बच्चे के पिता और दादा दोनों घर से करीब आधा किमी दूर एक ढाबे पर काम करते हैं। गुरुवार सुबह बच्चे दादा के साथ नजर आए थे। दादा ने दोनों बच्चों को लाॅलीप दिलाई थी। इसके बाद वह काम पर चले गए थे।
इस दौरान महिला जिस झोपड़ी में रहती है, वहीं बच्चों की हत्या कर उन्हें जलाने का प्रयास किया। उसके बाद दोपहर करीब 12 बजे बच्चों की मां को बैग लेकर मेन रोड की ओर जाते देखा गया था। उस दौरान झोपड़ी से धुआं उठ रहा था। धुंए को देख बच्चों के दादा को फोन कर बुलाया गया। बच्चों की हत्या क्यों की गई, अभी इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी अनुसार महिला पुलिस पूछताछ में बार-बार बयान बदल रही है। पहले कह रही थी की वह पति से अलग होना चाहती थी, इसलिए बच्चों को मार डाला। फिर कहने लगी कि खुद भी मरना चाहती थी, लेकिन बच्चों की हत्या के बाद उसका मन बदल गया। वहीं महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी को दो महीने पहले सिर में दर्द हुआ था। उसका इलाज चल रहा था।
ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि महिला की किसी गैर मर्द से संबंध है। वह उससे मिलने घर आया था। तब बच्चे भी घर पर थे। बच्चों ने उसे घर पर देख लिया होगा। पति से यह बात छिपाने के लिए महिला ने बच्चों की हत्या की होगी।
एएसपी कमलेश कुमार की जानकारी मुताबिक देवरी थाना क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े 11 बजे राधिका आदिवासी ने बेटे और बेटी की गर्दन कुल्हाड़ी से काट दी। महिला का पति ढाबे पर काम करता है, जो वारदात के समय घर पर नहीं था। पति जब घर पहुंचा, तब उसे घटना की जानकारी मिली। उसने पुलिस को सूचना दी। बच्चों के शव के पास एक जला हुआ गद्दा मिला है। गिरफ्तार आरोपी महिला से पूछताछ की जा रहे है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications