Mohan सरकार में बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे कैलाश विजयवर्गीय, कौन सा मिलेगा विभाग, जानिए
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने आखिरकार अपने मंत्रिमंडल की घोषणा कर दी, जहां 28 मंत्रियों ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हैं, जहां विजयवर्गीय ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की है।
कैलाश विजयवर्गीय के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद अब विभागों के बंटवारे को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा गर्म है, जहां विजयवर्गीय को गृह मंत्रालय मिलने की संभावना जताई जा रही है। विजयवर्गीय इससे पहले भी प्रदेश सरकार में अलग-अलग मंत्रालयों की जिम्मेदारी बखूबी संभाल चुके हैं, जहां विजयवर्गीय लोक निर्माण मंत्री और उद्योग मंत्री रह चुके हैं।

ऐसा रहा सियासी सफर
BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहले भी इंदौर की अलग-अलग विधानसभाओं से विधायक रह चुके हैं, जहां विजयवर्गीय ने अपने विधायक कार्यकाल की शुरुआत विधानसभा चार से की थी। वहीं इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा दो और महू विधानसभा से बतौर विधायक निर्वाचित हुए हैं। माना जाता है कि, कैलाश विजयवर्गीय जिस भी विधानसभा में जाते हैं, उस विधानसभा को जीत कर ही लौटते हैं। वहीं अबकी बार भी विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 से जीत का रिकॉर्ड कायम किया है।
महासचिव पद से इस्तीफा देंगे
कैलाश विजयवर्गीय को मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जहां अब संभावना जताई जा रही है की मोहन यादव सरकार में मंत्री बनने के बाद अब कैलाश विजयवर्गीय BJP महासचिव का पद छोड़ेंगे। वहीं इसके लिए वे जल्द BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक BJP के केंद्रीय नेतृत्व से इशारा मिलते ही कैलाश विजयवर्गीय महासचिव पद से इस्तीफा दे देंगे। हाल ही में कैलाश विजयवर्गीय ने मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं अब विजयवर्गीय को खास मंत्रालय मिलने की संभावना जताई जा रही है.
ये भी पढ़े- Kailash Vijayvargiya ले सकते हैं बड़ा फैसला, क्या छोड़ देंगे अपना पद, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications