मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 : ज्योतिरादित्य बोले-'ये सिंधिया का परिवार खून है, जरूरत पड़ी तो तलवार लेकर उतरूंगा'

भिंड। अपने बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि 'मैं कांग्रेसियों को बता देना चाहता हूं कि ये सिंधिया परिवार का खून है। जब भी जनता के साथ वादा खिलाफी होगी तो सिंधिया परिवार का मुखिया जनता के लिए तलवार और ढाल लेकर उतरता रहेगा।'

Recommended Video

    Jyotiraditya Scindia का Congress और कमलनाथ पर तंज, फसल बीमा योजना पर बोले ये | वनइंडिया हिंदी
    मेहगांव में सिंधिया की सभा

    मेहगांव में सिंधिया की सभा

    सिंधिया ने यह बात ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के मेहगांव में कही। यहां पर ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष दौरे पर हैं। सभा को सम्बोधित करते हुए सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, मध्य प्रदेश में 27 सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। प्रशासन ने कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर राजनीतिक पार्टियों ने भी कमर कस रखी है।

     मेरे खून का एक-एक कतरा जनता के लिए समर्पित

    मेरे खून का एक-एक कतरा जनता के लिए समर्पित

    भाजपा की ओर से मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के दौरे पर हैं। मेहगांव में आयोजित कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह भी कहा कि मैं मेहगांव की जनता को कहना चाहता हूं कि अगर मेरे खून की जरूरत पड़ी तो मैं इस क्षेत्र के विकास के लिए अपनी जान भी दे दूंगा। मुझे पद या कुर्सी से कभी कोई मोह नहीं रहा है। मेरी जनता की आशा और अभिलाषा को यदि कोई कुचलने की कोशिश करे तो मेरे खून का एक-एक कतरा समर्पित करने के लिये सदा तत्पर रहूंगा।

    कमलनाथ पर साधा निशाना

    ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कमलनाथ जी के पास बैठक करने का समय नहीं था, लेकिन इंदौर में आईफा और की बैठक करने और अभिनेता-अभिनेत्रियों के साथ फोटो खिंचवाने का समय था। इन्होंने वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+