मध्य प्रदेश: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिला कांग्रेस नेता को मंच से उतारा, भड़की अलका लंबा

उज्जैन। मध्य प्रदेश में सीनियर कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कांग्रेस की एक महिला मुस्लिम नेता को मंच से उतरने के लिए कह दिया था। जिसे लेकर उनकी लगातार आलोचना हो रही है। दिल्ली ने आप विधायक अलका लंबा ने सिंधिया पर जबरदस्त हमला बोला है। विधायक अलका लांबा ने ट्वीट करके लिखा है- 'ज्योतिरादित्य सिंधिया ऐसा पहली बार नहीं कर रहे हैं। पहले भी महिलाओं का अपमान कुछ यूं ही कर अपनी राजसी झाड़ चुके हैं। नूरी खान को मैं कांग्रेस के समय से जानती हूँ। बेहद ईमानदार, मेहनती कार्यकर्ता है वो,उसने अपने दम पर अपनी जगह बनाई है, दुख हुआ मीडिया के सामने यह अपमान देख कर राहुल गांधी।'

कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नूरी को मंच से हटाया

कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नूरी को मंच से हटाया

अलका लंबा ने इस ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी टैग किया है। अलका लंबा ने इस ट्वीट में एक न्यूजपेपर की कंटिंग भी शेयर की है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 28 जुलाई को उज्जैन में कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंच पर राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती बैठे थे। कॉन्फ्रेंस शुरू होने ही वाली थी तभी कांग्रेस महिला नेता नूरी खान भी मंच पर जाकर बैठ गईं।

नूरी को देख सिंधिया भड़क गए

नूरी को देख सिंधिया भड़क गए

जिसे देखकर सिंधिया भड़क गए। उन्होंने नूरी खान को मंच से नीचे बैठने के लिए कहा। जिसके बाद नूरी खान मंच से नीचे उतरकर एक कुर्सी पर जा बैठीं। हालांकि अभी तक नूरी खान का इस घटना को लेकर कोई बयान नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नूरी खान घटना के बाद काफी आहत बताई जा रही हैं। कांग्रेसी नेता उस समय चर्चा में थी जब एक कार्यक्रम में ऊं नमः शिवाय का जाप करती दिखी थीं।

नूरी ऊं नमः शिवाय का जाप कर चुकी हैं

नूरी ऊं नमः शिवाय का जाप कर चुकी हैं

मध्य प्रदेश की कांग्रेस नेत्री नूरी खान ऊं नमः शिवाय का जाप करती दिख रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से वह काजी के निशाने पर आ गई हैं। यह मामला मंगलवार का है, जब भगवा वस्त्र धारण कर के उन्होंने हिंदू धर्माचार्यों के साथ एक रथ यात्रा में हिस्सा लिया था। नूऱी खान मध्यप्रदेश में कांग्रेस की प्रवक्ता भी हैं।

ये भी पढ़ें: प्रेम विवाह के चलते दंपति को बंधकर बनाकर जबरन पिलाया मूत्र, महिला के बाल काटे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+