'अपने गिरेबान में झांके, हारे फिर भी अहंकार बाकी', ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी को जमकर सुना दिया

MP Politics: मध्य प्रदेश के भोपाल मैं आयोजित कार्यसमिति में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अहमदाबाद में दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बयान देने से पहले कांग्रेस नेता को वास्तविकता को पहचानना चाहिए।

दरअसल, शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अहमदाबाद में कहा था कि आईएनडीआईए गठबंधन ने फैजाबाद लोकसभा सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी के राम मंदिर आंदोलन को समाप्त कर दिया है। अयोध्या फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। अहमदाबाद के दौरे के दौरान राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि कांग्रेस बीजेपी को उसके सबसे महत्वपूर्ण गढ़ गुजरात में भी अयोध्या की तरह ही हरा देगी।

Jyotiraditya Scindia attacked Rahul Gandhi

राहुल गांघी के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, "ऐसे कई लोग हैं जो सपने देखने के आदी हैं। कांग्रेस हाल के लोकसभा चुनावों में 13 राज्यों में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।"महाराज ने कहा कि जिन राज्यों में उनकी सीधी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से थी, वहां उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 26 प्रतिशत है।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा ''जनादेश को स्वीकार नहीं करना, असहिष्णुता दिखाना, सनातन धर्म को गाली देना उनकी आदत है। तीसरी बार जनता ने उन्हें विपक्ष में बैठाया है, लेकिन उनका अहंकार देखिए। भाजपा ने इस बार के लोकसभा चुनावों में भी 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली कुल सीटों से अधिक सीटें जीतीं।

सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के चुनावों में 240 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने अपनी सीटों में सुधार किया, लेकिन तीन अंकों के आंकड़ों तक नहीं पहुंच सकी। वह 99 पर ही सिमट गई। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि उन्हें अपने भीतर झांकना चाहिए और वास्तविकता को पहचानना चाहिए।

मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़ने वाले सिंधिया भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भोपाल में थे। सिंधिया ने गुना लोकसभा सीट से 5.40 लाख से ज्यादा वोटो के अंतर से जीत दर्ज की है। राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात में कहा था कि अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी को हराकर इंडिया ब्लॉक ने बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा शुरू किए गए राम मंदिर आंदोलन को हरा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+