कांग्रेस राज में अंधेरा ही अंधेरा था, उनकी गारंटी लोगों को गुमराह करने वाली: ज्योतिरादित्य सिंधिया

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का मान विश्व में बढ़ाया है। संयुक्त राष्ट्र संघ मे विश्व के 130 देश एक जगह बैठकर पीएम मोदी के साथ योग करते हैं। जी-20 की अध्यक्षता भारत करता है और इसमें विश्व के बड़े से बड़े नेता शामिल होते हैं।

2014 में भारत की अर्थव्यवस्था दसवे नंबर पर थी आज पांचवे नंबर पर है और आने वाले समय मे इसको तीसरे नंबर पर पहुंचाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के हाथ मजबूत करने के लिए राज्य में भी भाजपा सरकार होना आवश्यक है। यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिदपुर में भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह चौहान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

Jyotiraditya Scindia held a public meeting for BJP candidate Bahadur Singh Chauhan in Mahidpur.

कांग्रेस राज में अंधेरा ही अंधेरा था

सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के राज में अंधेरा ही अंधेरा था। 2003 के पहले सरकार लापता थी। न कोई बिजली की व्यवस्था थी न लोगों को पानी मिलता था। 2003 में 44 हजार किलोमीटर सड़क थी जो अब 5 लाख किलोमीटर तक हो गई है। पहले सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क पता नहीं चलता था। सिंधिया ने कहा कि आज कांग्रेस जो गारंटी लेकर आई हैं वह लोगों को गुमराह करने के लिए लाई है। कांग्रेस 2018 में दी गई गारंटी को ही पूरा नहीं कर पाई थी। कांग्रेस ने ना कर्ज माफ किया था ना बेरोजगारों को भत्ता दिया था।

अब कोई बिचौलिया नहीं होता

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में अब कोई बिचौलिया नहीं है. जितनी धनराशि गरीबों के लिए केंद्र से चलकर आती है पूरी उनके खाते में जमा होती है पीएम मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिलकर महाकाल लोक का निर्माण किया। प्रदेश ने विकास की रफ्तार को पकड़ रखा है और इसे हमें रुकने नहीं देना है।

Jyotiraditya Scindia held a public meeting for BJP candidate Bahadur Singh Chauhan in Mahidpur.

आर्थिक शक्ति के साथ आध्यात्मिक शक्ति बढ़ा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आर्थिक शक्ति के रूप में पिछले 9 सालो में मजबूत किया है। हम आज विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और जल्द ही तीसरी सबसे बड़े शक्ति बन जाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश की आध्यात्मिक शक्ति को भी विश्व पटल में नई ऊंचाई पर ले गए हैं। आज यूएन की बिल्डिंग के सामने 130 देशों के प्रतिनिधि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करते हैं। साथ में देश के सभी धार्मिक केंद्र काशी, चित्रकूट, सभी को नई पहचान दे रहे है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा।

महिदपुर में हुआ विकास ही विकास

सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र में 700 करोड़ का बांध बनवाया गया। इदौख डैम, हरवाखेड़ी डैम, श्यामाकोटा डैम, डुंगरिया डेम और रानीपूरा ड्रेम से किसानों के खेतों में पाईप लाईन के जरिए पानी पहुंचने वाला है। 2244 करोड़ की लागत से बन रहे चितावद डैम से महिदपुर के किसानों को लाभ होगा।350 करोड़ की लागत से गांव गांव पाईप लाईन बिछाने का काम चल रहा है। अमृत 2.0 योजना में 5 करोड की लागत से पाईप लाईन एवं टंकी निर्माण का कार्य चल रहा है। महिदपुर शहर की 20 वैध कॉलोनियों में विभिन्न निर्माण कार्य 22 करोड़ की लागत से किये जा रहे। करीब 2 करोड़ की लागत से सर्वसुविधा युक्त पार्क का निर्माण हो रहा है। 10 करोड़ की लागत से महिदपुर सिविल हॉस्पिटल में 50 बिस्तरों का नवीन भवन का निर्माण का कार्य चल रहा है।

सिविल हॉस्पिटल में सोनाग्राफी एवं एक्सरे मशीन की सुविधा दी जा रही है। 25 लाख की लागत से संजीवनी क्लीनिक का निर्माण भी जल्दी ही पूर्ण हो जाएगा। 7 करोड़ की लागत से मोक्षदायनी क्षिप्रा नदी पर विभिन्न घाटों का जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है। 29 लाख की लागत से सांस्कृतिक भवन का निर्माण हो रहा। 31 लाख की लागत से रेस्ट हाऊस का निर्माण भी जल्दी ही पूर्ण होने वाला है। 4 करोड़ की लागत से बालिका छात्रावास का निर्माण किया जा रहा। महात्मा गाँधी बस स्टैंड का निर्माण चल रहा है। सिंधिया ने कहा कि 7 करोड़ की लागत से 7 सड़कों का निर्माण हो रहा और - प्रधानमंत्री आवास योजना से 1300 हितग्राहियों को 34 करोड़ की लागत से घर दिए गए हैं। यह विकास की बानगी आपके महिदपुर में भाजपा सरकार ने लिखी है। इस विकास की निरंतरता बनी रहे इसके लिए पुनः भाजपा को जिताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+