2019 में महाराज चुनाव हारे तो त्याग दिया था कपड़े-चप्पल, कौन है ये दीवाना जिसे सिंधिया ने पहनाई शर्ट

Jyotiraditya Scindia News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सिंधिया एक शख्स को शर्ट पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वायरल वीडियो अशोकनगर जिले का है। सिंधिया जिसे शर्ट पहना रहे हैं वह शख्स शिवपुरी निवासी रूपेश अवस्थी है। जो सिंधिया का जबरा फैन हैं।

दरअसल रूपेश अवस्थी पांच साल पहले कसम खा ली थी कि जब तक सिंधिया अगला चुनाव जीतेंगे, तब तक वह कपड़े और चप्पल नहीं पहनेगा। लेकिन वे चुनाव हार गए। युवक सिंधिया का इतना बड़ा फैन है कि उसने अपने सीने पर ज्योतिरादित्य की तस्वीर बनवाई हुई है।

Big fan of Scindia

उनका कहना है कि मेरे दिल के पास सदैव सिंधिया रहते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में सिंधिया गुना लोकसभा चुनाव लड़े और ऐतिहासिक जीक के साथ सांसद बने। इसी के साथ सिंधिया के इस जबरा फैन की प्रतिज्ञा भी पूरी हुई।

अशोकनगर पहुंचे रूपेश अवस्थी से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में महाराज की जीत के लिए अर्धनग्न रहने और चप्पल छोड़ने का निर्णय लिया था। महाराज के हार जाने के बाद इस संकल्प को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 तक के लिए जारी रखा।

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार अशोकनगर पहुंचे। यहां सिंधिया का भव्य स्वागत किया गया‌। दो किमी के रोड शो के दौरान जगह-जगह स्वागत मंच बनाकर पुष्प वर्षा की गई। वहीं सिंधिया ने खुद को इस क्षेत्र की जनता का चौकीदार बताया। साथ ही माफियाओं को भी चेतायनी दे डाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+