MP News: बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए वैकेंसी, इन पदों पर हो रही भर्ती
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से एसआईएस सिक्यूरिटी इंडिया लिमिटेड अनूपपुर द्वारा जिले में रोजगार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
विशेष औद्योगिक सुरक्षा वीर भर्ती हेतु बुरहानपुर विकासखण्ड के तहत 18 मार्च को जनपद पंचायत बुरहानपुर सभाकक्ष एवं 20 मार्च को शाहपुर नगर पालिका सभाकक्ष में शिविर आयोजित रहेगा।

नगर पालिका परिषद में शिविर
खकनार विकासखण्ड के तहत 19 मार्च को जनपद पंचायत खकनार सभाकक्ष में तथा 21 मार्च को नेपानगर नगर पालिका परिषद में शिविर आयोजित किया जायेगा। यह शिविर प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संचालित रहेगा। शिविर में ऐसे युवा जिनकी आयु 19 से 40 वर्ष, उंचाई 168 से.मी.हो, वजन 56-90 किलोग्राम व शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल (10 वीं) उत्तीर्ण हो, सम्मिलित हो सकते है। संस्था द्वारा पंजीयन शुल्क 350/- रूपये (चयनित होने के पश्चात) एवं चयनित युवक को प्रशिक्षण का व्यय संस्था द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान प्रशिक्षण केन्द्र अनूपपुर में युवा को स्वयं करना होगा।
PM इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्नशिप
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1 लाख 25 हजार युवाओं को देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अंतर्गत एक वर्ष की इंटर्नशिप अवधि में प्रतिमाह 5 हजार रुपए का स्टायपेंड दिया जाएगा और प्रशिक्षण पूर्ण करने पर 6 हजार रुपए एकमुश्त दिए जाएंगे। जिले के युवाओं से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का लाभ उठाने हेतु www.pminternship.mca.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह है।
योजनान्तर्गत पंजीयन हेतु जिले को आवंटित लक्ष्य 500 के विरूद्ध युवाओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च तक किए जा सकेंगे। इच्छुक युवा जिले में स्थित किसी भी शासकीय आईटीआई पॉलिटेक्निक/इंजीनियरिंग कॉलेज अथवा शासकीय महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण नवीनतम तकनीक एवं प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षण एवं नियमित रोजगार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा।
ये भी पढ़े- MP News: ई-रिक्शा खरीदने पर मिलेगी सब्सिडी, कुछ ऐसी है मुख्यमंत्री की सरकारी योजना












Click it and Unblock the Notifications