‘ये डर अच्छा है...’ कार्तिकेय सिंह चौहान के बयान पर जीतू पटवारी का तंज
मध्यप्रदेश में उपचुनाव की हलचल के बीच अब सियासी बयानबाजी भी रफ्तार पकड़ रही है, जहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने एक जनसभा में बड़ा बयान देते हुए, अपने नेता के सामने दिल्ली के नतमस्तक होने की बात कही है, जिसके बाद अब कार्तिकेय सिंह चौहान के बयान पर सियासत शुरु हो गई है।
कांग्रेस जहां कार्तिकेय सिंह चौहान के दिए बयान पर तंज कसते हुए निशाना साध रही है, तो वहीं BJP कार्तिकेय सिंह चौहान के बयान का बचान कर रही है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने एक जनसभा में बड़ा बयान दिया था, जिसके बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कार्तिकेय सिंह चौहान के बयान पर तंज कसते हुए निशाना साधा है। जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, शिवराज जी के युवराज कह रहे हैं कि दिल्ली डर रही है! यह 100% सच है! क्योंकि, देश भी डरे हुए तानाशाह को गौर से देख रहा है!, डर पार्टी के अंदर असहमति की आवाज का!, डर बड़े नेताओं की बगावत का! डर गठबंधन के प्रबंधन का! डर समर्थन की सरकार के गिरने का! डर टिकी हुई कुर्सी के हिलते हुए पांवों का! यह मत सोचिए कि शिवराज जी की विरासत में कोई बच्चा है! लेकिन, यह जरूर देखिए कि यह डर अच्छा है!
पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि, इस तरह के शब्दों का चयन राजनीति में बिल्कुल अनुचित है, अब ये शिवराज जी बताए की किसके नतमस्तक होने की बात उनके सुपुत्र कर रहे हैं। क्या मध्यप्रदेश की जनता उनके आगे नतमस्तक थी?, क्या देश की जनता उनके आगे नतमस्तक हो चुकी है?, या फिर वो राजनीतिक हालातों के नतमस्तक की बात कर रहे हैं की ये मध्यप्रदेश के नेता पहले उनके नतमस्तक थे, और आज देश के इनके एक नंबर और दो नंबर, अमित शाह और नरेंद्र मोदी इनके नतमस्तक हो चुके हैं।
दरअसल, कार्तिकेय सिंह चौहान ने एक सभा में आम जनता को संबोधित करते हुए पिता शिवराज सिंह चौहान के लिए बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने पिता शिवराज सिंह चौहान को अपना नेता बताते हुए उनके सामने दिल्ली के नतमस्तक होने की बात कही है। इतना ही नहीं कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपने पिता शिवराज सिंह चौहान को सबसे बड़ा नेता भी बताया है।
ये भी पढ़े- 'हमारे नेता के सामने दिल्ली नतमस्तक है...'पिता शिवराज के लिए बेटे कार्तिकेय ने कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications