'हमारे नेता के सामने दिल्ली नतमस्तक है...'पिता शिवराज के लिए बेटे कार्तिकेय ने कही बड़ी बात

मध्य प्रदेश में इन दिनों सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां बुधनी विधानसभा से शिवराज सिंह चौहान के विधायक पद से इस्तीफा के बाद उपचुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच अब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिक कैसे चौहान का एक बयान भी सामने आया है, जिसने सियासत में हलचल मचा दी है।

दरअसल, कार्तिकेय सिंह चौहान ने एक सभा में आम जनता को संबोधित करते हुए पिता शिवराज सिंह चौहान के लिए बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने पिता शिवराज सिंह चौहान को अपना नेता बताते हुए उनके सामने दिल्ली के नतमस्तक होने की बात कही है। इतना ही नहीं कार्तिकेय सिंह चौहान ने अपने पिता शिवराज सिंह चौहान को सबसे बड़ा नेता भी बताया है।

Vidisha

कार्तिकेय सिंह चौहान ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जानते तो पहले भी थे, पहले मुख्यमंत्री के रूप में हमारे नेता लोकप्रिय थे। लेकिन पता नहीं, आजकल ऐसा क्यों लगता है कि, मुख्यमंत्री नहीं रहे तो और ज्यादा लोकप्रिय हो गए, आज पूरा दिल्ली भी नतमस्तक है। आज पूरा दिल्ली उनको जानता है, पहचानता है, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक का देश में सबसे बड़े नेताओं में गिनती की जाती है, तो हमारे नेता शिवराज सिंह चौहान की गिनती की जाती है।

लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की हलचल देखने मिल रही है, जहां मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। बुधनी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बुधनी विधानसभा से BJP शिवराज सिंह चौहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान को चुनाव मैदान में उतर सकती है, जिसके पीछे की वजह लगातार कार्तिक सिंह चौहान की बुधनी विधानसभा में सक्रियता होना है। वहीं यदि परिवारवाद की बात सामने आती है, तो फिर संगठन किसी और नाम पर विचार कर सकता है।

बुधनी विधानसभा की बात करें तो बुधनी विधानसभा शिवराज सिंह चौहान की परंपरागत विधानसभा सीट रही है, जहां से लगातार शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ते, और चुनाव जीतते नजर आए हैं। हाल ही में विदिशा लोकसभा सीट से सांसद बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बुदनी विधानसभा से विधायक का पद छोड़ते हुए इस्तीफा दिया है। वहीं अब इसके बाद उपचुनाव में खुद ने विधानसभा को नया विधायक मिलेगा, जहां बुधनी विधानसभा से BJP किसे अपना प्रत्याशी बनती है। फिलहाल, इस पर सभी की नजर टिकी हुई है।

ये भी पढ़े- Budhni Election: BJP से प्रत्याशी कौन?, क्या कार्तिकेय संभालेंगे शिवराज की विरासत, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+