MP चुनाव के रिजल्ट को लेकर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, कांग्रेस को 138 सीट मिलने का सर्वे IB ने शिवराज को दिया
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आने में भले ही कुछ दिनों का समय बाकी हो लेकिन दिग्गज नेताओं की बयान बाजी का दौर जारी है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 38 सीट मिलने का सर्वे IB ने सीएम शिवराज को दिया है।
जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को 138 सीट मिलने का सर्वे IB ने सीएम शिवराज को दिया है। शिवराज ने IB के सर्वे को नहीं माना, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। भगवान सीएम शिवराज की नहीं सुनेंगे।

वहीं जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वायरल वीडियो को लेकर कहा कि तोमर के बेटे का वीडियो शिवराज जी ने सार्वजनिक कराया है। केंद्र को शिवराज पर भरोसा नहीं है। इसलिए तोमर सीएम ना बने इसलिए ऐसा किया गया है। सीएम शिवराज को करप्शन के लिए भगवान से माफी मांगनी चाहिए। वहीं उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने करोड़ों रुपए बांटे, लेकिन सरकार नहीं बन रही। कहीं ऑपरेशन लोटस के सवाल पर उन्होंने कहा कि बहुमत से कांग्रेस सरकार बनेगी, इसका सवाल ही नहीं उठाता।
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी की PC के प्रमुख बिंदु
- भगवान शिवराज की नहीं सुनेंगे
- ये प्रदेश को कर्जदार बना रहे
- नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का वीडियो शिवराज ने सार्वजनिक कराया
- केंद्र को शिवराज पर भरोसा नहीं किया। तोमर सीएम ना बने इसलिए किया
- करप्शन के लिए भगवान से माफी मांगनी चाहिए
- कांग्रेस को 138 सीट मिलने का सर्वे IB ने शिवराज को दिया
- शिवराज ने IB के सर्वे को नहीं माना
- IB के सर्वे में कांग्रेस की सरकार बन रही है
- बीजेपी ने करोड़ों रुपए बांटे, लेकिन सरकार नहीं बन रही
- ऑपरेशन लोटस का कोई सवाल नहीं होता। बहुमत से सरकार बनेगी












Click it and Unblock the Notifications