MP News: राहुल गांधी की यात्रा को लेकर पटवारी ने भरा जोश, बोले- जो पूरी लगन से काम करता, वही असली कार्यकर्ता

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रतलाम दौरे में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदर्भ में सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए सभी से आग्रह किया कि दोगुनी ऊर्जा से राहुल जी की इस यात्रा को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए हम सबको जुट जाना है। कार्यकर्ताओं को याद रखना है कि जो पार्टी का कार्य पूरी लगन से करता, वही है असली कार्यकर्ता।

पटवारी ने कहा कि पिछले मुख्यमंत्री बेरोजगारी और झूठ के मामा थे तो वर्तमान मुख्यमंत्री कर्ज और क्राइम के काका बन गए हैं। दो माह में प्रदेश में इतना क्राइम हुआ है जो पिछले 30 सालों में नहीं हुआ था।

Jitu Patwari filled with enthusiasm about Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra in Ratlam, congress worker

उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में जो वादा करती है वह पूरा नहीं करके लोगों को धार्मिक और भावनात्मक रूप से चुनाव में धकेल देती है। लाड़ली बहना, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी सहित तमाम वादे भाजपा ने किए थे लेकिन पूरे नहीं किए हैं।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान पाने वाले कुछ लोग आज संघर्ष के दौर में पीछे हटते जा रहे है, ऐसे लोगों से भाजपा संपर्क करती है और उन्हें ले लेती है लेकिन हमारे लिए सम्मानित वो लोग है जो अपने छोटे से व्यवसाय या नौकरी के साथ साथ निडर होकर कांग्रेस की विचारधारा के लिए डटे हुए हैं, ऐसे कार्यकर्ताओं पर हमे गर्व है।

पटवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि 6 मार्च को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी रतलाम आएंगे एवम रतलाम ग्रामीण, शहर और सैलाना विधानसभा सीटों से गुजरेंगे और रोड शो करेंगे। श्री पटवारी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा एमपी के इन जिलों से गुजरेगी

कांग्रेस सांसद, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान 2 मार्च को धौलपुर (राजस्थान) से मध्यप्रदेश में मुरैना से प्रवेश करेंगे। यह यात्रा मध्यप्रदेश में 5 दिनों तक रहेगी। सैलाना, रतलाम, और धार जिले के बाद उन्होंने आदिवासियों के बीच सभा करने का निर्णय लिया है।

राहुल गांधी अलग-अलग ग्रुप्स के साथ चर्चा करेंगे, जहां हर ग्रुप के साथ अलग मुद्दों पर वार्ता होगी। इस यात्रा के बाद वे इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए जाएंगे, जहां उन्होंने पढ़ाई की है।

राहुल गांधी का अगला कदम 2 मार्च को धौलपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत होगा। इसके बाद वे मध्यप्रदेश के अन्य जिलों को कवर करेंगे। यात्रा का अंत महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के साथ होगा, जो कि 694 दिनों के बाद होगा। पिछली बार राहुल गांधी ने 29 नवंबर 2022 को महाकाल के दर्शन किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+