Khandwa News: खंडवा में घायल तेंदुए की मौत, वीडियो में दिखी वन विभाग की लापरवाही

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में सोमवार को एक घायल तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुआ धाबड़िया गांव के पास खेत में घायल अवस्था में मिला था। उसे इलाज के लिए इंदौर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुआ ठीक से चल भी नहीं पा रहा था और कुछ लोग उसे परेशान कर रहे थे। वे तेंदुए की पूंछ पकड़ रहे थे और बार-बार उसके पास जाकर उसे छेड़ रहे थे।

Injured leopard dies in Khandwa negligence of forest department seen in video

तेंदुए का मूवमेंट 4-5 दिनों से था

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में पिछले 4-5 दिनों से तेंदुए का मूवमेंट देखा जा रहा था। तेंदुए ने दो दिन पहले एक बकरी का शिकार भी किया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी, लेकिन वन विभाग ने समय पर तेंदुए का रेस्क्यू नहीं किया।

किसान ने की सूचना

तेंदुआ एक किसान को उसके खेत में बैठा नजर आया। किसान ने तुरंत डायल 100 पर फोन कर सूचना दी। मांधाता पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को वाहन में रखा और इलाज के लिए इंदौर भेजा।

Injured leopard dies in Khandwa negligence of forest department seen in video

वन विभाग की लापरवाही पर सवाल

हालांकि, तेंदुए को समय पर रेस्क्यू नहीं किया गया, और अधिकारियों ने तेंदुए के मूवमेंट की बात से इनकार किया था। तेंदुए की मौत के बाद वन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं, और इस मामले की जांच की मांग की जा रही है।

Injured leopard dies in Khandwa negligence of forest department seen in video

सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए का मूवमेंट

ओंकारेश्वर में कुछ होटल संचालकों ने सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं, जिसमें तेंदुआ घूमते हुए नजर आया है। फुटेज से पता चलता है कि तेंदुआ इलाके में सक्रिय था। शनिवार को तेंदुए ने ओंकारेश्वर के बाहरी क्षेत्र में एक बकरी का शिकार भी किया था।

वन विभाग की प्रतिक्रिया

वन विभाग ने पुष्टि की है कि तेंदुए की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी। फिलहाल, तेंदुए के इलाज के दौरान उसकी मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

इलाके में तेंदुए की सक्रियता

ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुए के मूवमेंट की सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन तेंदुए के रेस्क्यू में देरी की वजह से उसकी स्थिति बिगड़ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तेंदुए की मौत के कारणों के बारे में अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+