मध्य प्रदेश: इंदौर में राधा स्वामी सत्संग ग्राउंड बना कोविड केयर सेंटर, पिछले 24 घंटे में मिले 1611 केस
इंदौर, अप्रैल 14। मध्य प्रदेश में कोरोना के मामलों से हाहाकार मचा हुआ है। राज्य के कई शहरों में कोरोना से हालात बेकाबू हो चुके हैं। इनमें इंदौर का भी नाम शामिल है। इंदौर में बढ़ते मामलों के बीच जिला प्रशासन ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास मैदान को कोविड केयर सेंटर में बदल दिया है। इस कोविड केयर सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीजों को रखे जाने की व्यवस्था की गई है। नोडल अधिकारी ने बताया कि यहां संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन में रखा जाएगा।
Recommended Video

कोविड केयर सेंटर में होगी ये व्यवस्था
नोडल अधिकारी अमित मलाकार ने बताया कि इस कोविड केयर सेंटर में 10 ब्लॉक होंगे, जिसमें हर ब्लॉक में 50 बेड की व्यवस्था की जाएगी। इस तरह पहले चरण में 500 बेड और दूसरे चरण में 1000 बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। अमित मालाकार ने बताया कि अगर आगे भी बेड की संख्या को बढ़ाने की जरूरत पड़ी तो इसे बढ़ाया जाएगा। आगे इसे 2000 तक किया जा सकता है। इसके अलावा यहां पर मरीजों के लिए दवा और खानपान की व्यवस्था भी होगी। आपको बता दें कि इंदौर शहर में ये दूसरा कोविड केयर सेंटर है
इंदौर में अभी तक संक्रमित मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा
आपको बता दें कि इंदौर में मंगलवार को कोरोना के 1611 नए मरीज सामने आए और 6 लोगों की जान चली गई। बता दें कि इंदौर में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। लगातार नए मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से अस्पताल इंजेक्शन और आक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। इंदौर में सोमवार को भी डेढ़ हजार से अधिक मरीज सामने आए थे।












Click it and Unblock the Notifications