MP Weather: इंदौर भोपाल से ग्वालियर रीवा तक कहीं बारिश तो कहीं ठंड? जानिए कहां-कहां तबाही मचाएगा 'दाना' तूफान?

MP Weather Forecast Cyclone Dana

MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड के बीच उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं चक्रवाती तूफान दाना का असर भी मध्य प्रदेश में दिख रहा हैऋ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। चक्रवात 'दाना' के मद्देनजर कुछ जिलों में तेज हवा और बारिश की भी संभावना बन रही है।

वहीं, प्रदेश के कई जिलों में ठंड की शुरूआत के चलते पारा 14 डिग्री के अंदर आ गया है। शुक्रवार सुबह तक यह तूफान ओडिशा में पुरी के तट के पास टकरा सकता है।

MP Weather Forecast Cyclone Dana

इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश में जबलपुर, रीवा शहडोल संभाग के जिलों में बारिश भी हो सकती है। यह दाना तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़कर और तीव्र हो सकता है। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भोपाल, इंदौर पचमढ़ी, मंडला, बालाघाट में पारा तेजी से लुढ़का है।

मौसम विभाग ने बुरहानपुर खंडवा और खरगोन जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गईहै। इसके अलावा शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है।

बुधवार को दिन भर प्रदेश में किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। प्रदेश की प्रमुख जिलों की अधिकतम तापमान की बात करें तो खजुराहो में 35.4 दमोह में 35 नरसिंहपुर में 31 जबलपुर में 32.6 उज्जैन में 33 ग्वालियर में 33.3 और भोपाल में 32.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान अब तक के सबसे ज्यादा गिरावट रिकॉर्ड हुई यहां 14.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ मध्य प्रदेश के इस सीजन में यह सबसे बड़ी गिरावट है। मंडला में 15.4 और बालाघाट में 17.3 टीकमगढ़ में 1808 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+