Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Railway Update: MP के इस स्टेशन से होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

Indian Railway: पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए रतलाम मंडल से होकर बांद्रा टर्मिनस-ढेहर का बालाजी (जयपुर) के बीच विशेष किराये पर सुपरफास्ट स्‍पेशल ट्रेने चलाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा चलेगी।

ट्रेन संख्या 09037 बांद्रा टर्मिनस-ढेहर का बालाजी सुपरफास्ट स्पेशल गुरुवार, 15अगस्त, 2024 को बांद्रा टर्मिनस से 21.40 बजे प्रस्थान करेगी तथा शुक्रवार को रतलाम 06.25 बजे एवं नागदा 07.45 बजे आगमन होगा।

Ratlam

यह ट्रेन शुक्रवार को 16.00 बजे ढेहर का बालाजी स्‍टेशन पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09038 ढेहर का बालाजी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल शुक्रवार, 16 अगस्त, 2024 को जयपुर से 18.25 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को नागदा 02.15 बजे एवं रतलाम 03.00 बजे आगमन होगा। शनिवार को 12.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

यहां से कर सकते हैं टिकट बुकिंग

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली,पालघर, वापी, वलसाड,सूरत, भरूच, वडोदरा,गोधरा, रतलाम, नागदा,कोटा, सवाई माधोपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09037 कीबुकिंग 14 अगस्‍त, 2024 से सभी पीआरएस काउंटरोंऔर आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी, जबकि ट्रेनों के समय,ठहराव और संरचना के बारे में विस्‍तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

ये स्पेशल ट्रेन शुरू हुई

यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए कोटा-इंदौर के मध्‍य 09804/09803 कोटा इंदौर कोटा साप्‍ताहिक स्‍पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे चलेगी। वरिष्‍ठ जन संपर्क अधिकारी रतलाम प्रदीप शर्मा ने बताया कि, गाड़ी संख्‍या 09804 कोटा इंदौर स्‍पेशल 30 जुलाई, 2024 से 20 अगस्‍त, 2024 तक कोटा से प्रति मंगलवार को 14.10 बजे चलेगी। यह ट्रेन का 18.15 बजे नागदा, 19.25 बजे उज्‍जैन एवं 20.10 बजे देवास होते हुए 21.00 बजे इंदौर स्‍टेशन पहुँचेगी।

ये भी पढ़े- MP की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, कैलाश विजयवर्गीय ने ट्रैक्टर चलाया, हजारों लोगों ने झंडा फहराया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+